• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुणे जिले में 6 हजार की ओर बढ़ रहा संक्रमितों का आंकड़ा, एक ही दिन में मिले 283 नए मरीज

Tez Samachar by Tez Samachar
May 25, 2020
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
पिंपरी में टूटा अब तक का रिकॉर्ड, एक ही दिन मिले 46 संक्रमित
पुणे (तेज समाचार डेस्क)।  कोरोना का हॉटस्पॉट साबित पुणे जिले में महामारी का प्रकोप बरकरार है। सोमवार को एक ही दिन में 283 कोरोना ग्रस्त मरीज मिलने से चिंता बढ़ गई है। आज तक जिले में कुल 5899 कोरोना पॉजिटिव केसेस मिले हैं। हालांकि इसमें से 2998 मरीज कोरोना मुक्त होकर अस्पताल से अपने घर लौट चुके हैं। जिले में इस महामारी से मरनेवालों का आंकड़ा 278 हो गया है। फिलहाल 2623 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है जिसमें से 201 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
– संभाग में 3442 हुए कोरोना मुक्त
पुणे के संभागीय आयुक्त डॉ दीपक म्हैसेकर के मुताबिक, पुणे संभाग यानी पश्चिम महाराष्ट्र (पुणे, सातारा, सोलापुर, कोल्हापुर, सांगली जिला) में आज एक दिन में 395 नए मरीज मिले हैं। इसमें पुणे जिले में सर्वाधिक 283 मरीज बढ़ें हैं। इसके अलावा सातारा जिले में 31, सोलापुर जिले में 20, सांगली जिले में 6 और कोल्हापुर जिले में 55 नए मरीज मिले हैं। सोमवार को पुणे संभाग में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 7218 तक पहुंच गई है। हांलाकि इसमें से 3442 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।
– पुणे संभाग की स्थिति
पुणे संभाग में अकेले पुणे जिले में संक्रमितों की संख्या 5899 हो गई है। पुणे संभाग में कोरोना से मरनेवालों का आंकड़ा 341 तक पहुंच गया है। फिलहाल अस्पताल में दाखिल 3434 पॉजिटिव मरीजों में से 212 मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सातारा जिले में अब तक 309 कोरोना ग्रस्त मरीज मिले हैं जिनमें से 120 को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है जबकि 7 की मौत हो चुकी है। फिलहाल 182 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर में 590 बाधितों में से 52 मरीजों की मौत हुई है। अब तक 265 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और 273 मरीज़ों का इलाज जारी है।
सांगली में अब तक मिले 79 पॉजिटिव मरीज में 46 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं जिसमें से 2 मौत हुई है और फिलहाल 31 मरीजों का इलाज चल रहा है। कोल्हापुर में अब तक कोरोना के 341 बाधित मरीज मिले हैं, यहां दो मौत दर्ज हुई है। यहां 13 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज दे दिया गया है और फिलहाल 326 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। पूरे संभाग में अब तक 72 हजार 855 मरीजों के स्वैब के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इसमें से 64 हजार 607 मरीजों की रिपोर्ट मिल चुकी है जबकि 8228 मरीजों की रिपोर्ट मिलनी बाकी है। अब तक 57 हजार 280 एक मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। वहीं अब तक कुल 7218 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
Previous Post

धुलिया: नहीं आए रिश्तेदार तो मुसलमानों ने दिया अर्थी को कंधा- पुलिस अधीक्षक ने की सराहना

Next Post

मरीजों की देखभाल करते संक्रमित हुई पुणे की 5 नर्स

Next Post
मरीजों की देखभाल करते संक्रमित हुई पुणे की 5 नर्स

मरीजों की देखभाल करते संक्रमित हुई पुणे की 5 नर्स

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.