• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अरब सागर में तूफान की गतिविधियां हो रहीं तेज

राजीव राय by राजीव राय
June 2, 2020
in Featured, देश
0
अरब सागर में तूफान की गतिविधियां हो रहीं तेज

अरब सागर में तूफान की गतिविधियां हो रहीं तेज

नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क): पश्चिम बंगाल में हाल ही में चक्रवाती तूफान अम्फान का कहर टूटा और अब देश एक दूसरा तूफान भी दस्तक देने को है। यह तूफान महाराष्ट्र व गुजरात के समुद्री तटों की ओर आगे बढ़ रहा है। निसर्ग फिलहाल मुंबई से 490 किलोमीटर, गोवा की राजधानी से 280 किलोमीटर और गुजरात के सूरत से 710 किलोमीटर दूर है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि मंगलवार को सुबह साढ़े पांच बजे से यह धीरे-धीरे घनीभूत हो रहा है। यह भी कहा गया है कि अब अगले बारह घंटों में इसके चक्रवाती तूफान में बदलने और फिर इसके बाद अगले बारह घंटों में एक भयंकर चक्रवाती तूफान में बदलने की उम्मीद की जा रही है।आईएमडी द्वारा चक्रवातों को उनकी तीव्रता के आधार पर वर्गीकृत करने के लिए तीन स्तर बतलाए गए हैं, जो क्रमश: निम्न दबाव, तनाव और गहरा तनाव हैं। बुधवार को एक भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में रायगढ़ जिले के हरिहरेश्वर शहर और दमन के बीच उत्तर महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के तटों को इसके पार करने की आशंका है।
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा है कि 3 जून को तटों को पार करते वक्त इस गंभीर चक्रवाती तूफान की गति 90-105 किमी प्रति घंटे के रफ्तार से होगी।भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान में जलवायु वैज्ञानिक रॉक्सी मैथ्यू कोल के अनुसार, निसर्ग मानसून से पहले यानी अप्रैल-जून में अपनी तरह का दूसरा ऐसा तूफान होगा, जो महामराष्ट्र की तट से टकराएगा।
Tags: अरबकगतवधयतजतफ़नमरहसगरह
Previous Post

मध्यप्रदेश में किसानों ने किया चक्काजाम, सोनकच्छ हाइवे पर धरना

Next Post

लॉकडाउन के बाद की जिन्दगी पर अक्षय कुमार की शॉर्ट फिल्म

Next Post
लॉकडाउन के बाद की जिन्दगी पर अक्षय कुमार की शॉर्ट फिल्म

लॉकडाउन के बाद की जिन्दगी पर अक्षय कुमार की शॉर्ट फिल्म

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.