• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

जबलपुर : 7 जून को पूर्ण लॉकडाउन

राजीव राय by राजीव राय
June 6, 2020
in Featured
0
इंग्लैंड में हुई बेटे की मौत, लेकिन माता-पिता को अंतिम दर्शन भी नसीब नहीं

जबलपुर : 7 जून को पूर्ण लॉकडाउन

जबलपुर (तेज समाचार डेस्क): जबलपुर में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने 7 जून को नगर निगम सीमावर्ती क्षेत्र में टोटल लॉक डाउन के आदेश दिए हैं, हालांकि अगले दिन 8 जून को लॉक डाउन आम दिनों जैसा हो जाएगा। कलेक्टर भरत यादव ने बताया कि लॉक डाउन खोलने के बाद पूरे शहर में लगातार भीड़ बढ़ रही है और इसी भीड़ से कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस भी सामने आ रहे थे। लिहाजा शुरुआती दौर में यह निर्णय लिया गया है कि रविवार को नगर निगम सीमा क्षेत्र के सभी स्थानों में टोटल लॉक डाउन रहेगा। इस लॉक डाउन में सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा दोपहिया और चार पहिया वाहनों पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। कलेक्टर ने कहा कि जो भी इन आदेशों का उल्लंघन करेगा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब है कि जबलपुर जिले में लागातर कोरोना के केस सामने आ रहे है। अभी तक कोरोना से 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
दो नये कंटेनमेंट जोन बने
कोरोना पॉजिटिव प्रकरण मिलने पर जबलपुर शहर में दो नये कंटेनमेंच जोन बनाये गये हैं।नये बनाये गये कंटेनमेंट जोन को रांझी बस्ती और सिंधी केम्प-2 का नाम दिया गया है।
कलेक्टर भरत यादव के मुताबिक शनिवार को आदेश जारी कर दोनों कंटेनमेंट जोन को अधिसूचित कर दिया है। रांझी बस्ती कन्टेनमेन्ट जोन में रांझी बस्ती गौशाला के प्रभावित क्षेत्र को तथा सिंधी केम्प-2 कंटेन्मेंट जोन में प्रेम सागर पुलिस चौकी के आसपास के क्षेत्र को शामिल किया गया है।कंटेनमेंट जोन घोषित हो जाने बाद अब इन क्षेत्रों में आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने दोनों क्षेत्रों के लोगों को अपने घर में ही रहना होगा। नागरिकों को दैनिक आवश्यकता की वस्तुओं की आपूर्ति भी नगर निगम के माध्यम से घर-घर की जाएगी।
राशन,मिष्ठान,दूध, फल सब्जी, दवाई दुकान, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी को छूट। सरकारी, प्रेस कर्मी, इमरजेंसी ड्यूटी वाले कर्मचारियों के वाहन को छूट रहेगी।
 
Tags: Jabalpur: Full lockdown on 7 June
Previous Post

दिल्ली के अस्पतालों में बिस्तरों की कालाबाजारी, निजी अस्पताल हरकतों से नहीं आ रहे बाज

Next Post

ट्रम्प की जर्मनी को चेतावनी, अमेरिका और चीन में से किसी एक को चुन लो

Next Post

ट्रम्प की जर्मनी को चेतावनी, अमेरिका और चीन में से किसी एक को चुन लो

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.