• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

‘सन्यास की उम्र में न जाने क्या-क्या करता है इंसान’ साध्वी प्रज्ञा का दिग्गी पर तंज

राजीव राय by राजीव राय
June 20, 2020
in Featured, प्रदेश
0
‘सन्यास की उम्र में न जाने क्या-क्या करता है इंसान’ साध्वी प्रज्ञा का दिग्गी पर तंज
भोपाल (तेज समाचार डेस्क). लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से पराजित होनेवाले मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राज्यसभा सांसद बन गए है. उनके राज्यसभा सांसद बनने पर साध्वी ने तंज कसते हुए कहा कि सन्यास की उम्र में इंसान जाने क्या क्या करता फिरता है. दरअसल, दिग्विजय सिंह के राज्यसभा से सांसद निर्वाचित होने पर साध्वी प्रज्ञा ने बयान देते हुए कहा है, संन्यास लेने के समय वो फिर सांसद बन रहे हैं. प्रज्ञा ठाकुर भोपाल में एक कार्यक्रम में पहुंची थी. वहां जब उनसे राज्यसभा चुनाव में तीनों उम्मीदवारों की जीत को लेकर प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने दिग्विजय पर हमला बोलते हुए कहा राजनीति में बड़ा खतरनाक मामला है, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिनके अंदर स्वाभिमान ही नहीं होता.
जब जनता ने नकार दिया, फिर भी मोह नहीं छूटता
भोपाल सांसद यहीं नहीं रुकी, उन्होंने कहा जनता ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है. भोपाल से फिर भी खड़े हुए हैं. इसे राजनीति नहीं कहते हैं जहां उनकी कोई इज्जत नहीं है वहां कोई उन्हें पूछता नहीं है, मैं तो सिर्फ इतना कहती हूं कि व्यक्ति को संन्यास ले लेना चाहिए, लेकिन ऐसे लोग संन्यास भी नहीं लेते, इस उम्र में जाने क्या-क्या करते हैं. जब जनता ने आपको चुनाव में नकार दिया है, तब फिर आपको सन्यास ले लेना चाहिए, लेकिन सत्ता का मोह छूटे नहीं छूटता.
– लोकसभा में बम्पर वोटो से हराया था
बता दें कि भोपाल लोकसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर बंपर वोटों से जीती थी. प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को 3,64,822 वोटों के अंतर से हराया था. हालही में कोरोना काल के बीच सांसद के गुमशुदा के पोस्टर शहर में लगे थे, इस पर उन्होंने कहा लॉकडाउन के पहले से वो दिल्ली में अपना इलाज करवा रही थीं और लॉकडाउन होने के कारण जब हवाई और रेल सेवा बंद थी तो वो भोपाल नहीं आ सकती थी.
Tags: #trending news#दिग्विजय सिंहराज्यसभासाध्वी प्रज्ञा ठाकुरसांसदहिंदी समाचार
Previous Post

औरंगाबाद की जामा मस्जिद बनी क्वारंटाइन सेंटर

Next Post

चीन के साथ युद्ध हुआ, तो धो डालेगा भारत

Next Post
चीन के साथ युद्ध हुआ, तो धो डालेगा भारत

चीन के साथ युद्ध हुआ, तो धो डालेगा भारत

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.