• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुणे : अस्पताल की 5वीं मंजिल से कूद कर महिला ने की आत्महत्या

Tez Samachar by Tez Samachar
June 23, 2020
in Featured, प्रदेश
0
पुणे : अस्पताल की 5वीं मंजिल से कूद कर महिला ने की आत्महत्या
पुणे (तेज समाचार डेस्क)। एक 36 साल की एक महिला द्वारा अस्पताल की 5वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर लिए जाने की चौंकाने वाली घटना पुणे में सामने आयी है। मिली जानकारी के मुताबिक इसी अस्पताल में महिला के किडनी व डाइबिटीज की बीमारी से ग्रस्त 13 वर्षीय बेटे का इलाज चल रहा है। महिला के पति की कैंसर की बीमारी के चलते कुछ माह पहले ही मौत हो चुकी है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि निराशा के चलते महिला ने यह कदम उठाया होगा।
समर्थ पुलिस के अनुसार मरनेवाली महिला का नाम सीमा मुकेश बलानी (36, निवासी वानवड़ी, पुणे) है। इस महिला ने पुणे के केईएम हॉस्पिटल में अपने 13 वर्षीय बेटे को भर्ती कराया था जिसे मधुमेह एवं गुर्दे की बीमारी थी और उसकी कोविड-19 जांच की रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। तीन महीने पहले ही सीमा का पति कैंसर से मर गया था। इसी निराशा के चलते आज तड़के साढ़े चार बजे के करीब उसने हॉस्पिटल की 5वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी।
पुलिस के मुताबिक, यह अतिवादी कदम उठाने से पहले महिला ने कमरे में एक छोटा नोट लिखकर छोड़ा कि उसके बेटे की देखभाल की जाए। उसी कमरे में इस बच्चे का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जमैका में रहने वाली महिला अपने पति के कैंसर के इलाज के लिए अपने परिवार के साथ भारत आई थी। पति की तीन महीने पहले मौत हो गई। पति की मौत और बेटे की बीमीरी से तनावग्रस्त हो गई थी। इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Previous Post

पैंगोंग त्सो इलाके से सैनिकों को पीछे हटाएं, भारत की चीन को कड़ी चेतावनी

Next Post

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तस्वीर पर जूतों की बरसात, मेड इन चाइना की होली

Next Post
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तस्वीर पर जूतों की बरसात, मेड इन चाइना की होली

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तस्वीर पर जूतों की बरसात, मेड इन चाइना की होली

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.