• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

संदिग्ध अवस्था में मिला विलुप्त प्रजाति के काले हिरण का शव

राजीव राय by राजीव राय
June 24, 2020
in Featured
0
संदिग्ध अवस्था में मिला विलुप्त प्रजाति के काले हिरण का शव
डिंडौरी (तेज समाचार डेस्क):  वन विभाग के समनापुर वृत्त के अंतर्गत ग्राम पंचायत डांड बिछिया में विलुप्त प्रजाति के काले हिरण का मृत शरीर रोड किनारे खेत में पड़ा पाया गया। जिसकी सूचना ग्राम कोटवार ने वन विभाग को दी। वन विभाग का अमला सूचना पाकर मौके पर पहुंचा और काले हिरण के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थिति ईको सेंटर पहुंचाया।
ज्ञात हो कि डिंडौरी जिला प्रदेश और देश भर में काले हिरणों के लिए जाना जाता है। जिले के कारोपानी क्षेत्र में काले हिरणों को संरक्षित करने के उद्देश्य कृष्ण मृग अभयारण्य क्षेत्र बनाया गया है। जहां यह बहुतायत मात्रा में पाए जाते हैं।
हिरण का शिकार या स्वाभाविक मौत
विलुप्त प्रजाति के काले हिरण के मृत पाए जाने की खबर के बाद शिकार की आशंका व्यक्त की जा रही थी। किंतु मौके पर पहुंचे वन विभाग के अमले ने जांच के उपरांत काले हिरण की पीठ पर पुराना घाव पाया। मौके पर उपस्थित वन विभाग के अमले के अनुसार हिरण की मौत गहरे जख्म के कारण हो सकती है। जख्म के कारणों एवं हिरण की मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा।
Tags: Dead carcass of extinct species found in suspicious condition
Previous Post

184 उत्तराखंडियों के जज़्बातों के साथ मुंबई से उड़ा विमान !

Next Post

पूर्व मंत्री गिरीश महाजन समेत 15 पर मामला दर्ज

Next Post
पूर्व मंत्री गिरीश महाजन समेत 15 पर मामला दर्ज

पूर्व मंत्री गिरीश महाजन समेत 15 पर मामला दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.