• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

नौ सेना ने समुद्री डाकुओं को खदेड़ा

Tez Samachar by Tez Samachar
May 17, 2017
in दुनिया
0

दिल्ली (तेज समाचार डेस्क). अदन की खाड़ी में डकैती रोधी अभियानों के लिए तैनात भारतीय नौसेना के जहाज शारदा ने लाइबेरिया के व्यापारिक जहाज लॉर्ड माउंटबेटन को समुद्री डाकुओं से बचा लिया है. समुद्री गश्ती जहाज आईएनएस शारदा छह अप्रैल से अदन की खाड़ी में तैनात है.
नौसेना के अधिकारियों के अनुसार, 16 मई को भारतीय जहाज को लाइबेरिया के जहाज लार्ड माउंटबेटन से स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 4.45 बजे एक संदेश प्राप्त हुआ.
माउंटबेटन ने सूचित किया कि दो संदिग्ध नौकाएं और 7-8 छोटी नौकाओं ने डैकेती का प्रयास किया है. आईएनएस शारदा शाम लगभग सात बजे निर्दिष्ट स्थान पर पहुंचा गया था और पोत के आसपास के इलाके में दो बड़ी नौकाओं और आठ छोटी नौकाओं को देख लिया. उनमें से तीन नौकाएं तेज गति से भागने में कामयाब रहीं. आईएनएस शारदा के विशेष बलों की इकाई मारकोस के एक दल ने एक सशस्त्र हेलीकॉप्टर की मदद से वहां मौजूद नौकाओं की जांच की. भारतीय नौसेना ने कहा, बड़ी नौका से मछली आदि पकड़ने के कुछ भी सामान नहीं मिला है. एक उच्च तीव्रता की एकेएम राइफल के साथ ही कारतूसों से भरी एक मैग्जीन वहां मौजूद एक नौका से पाई गई. फिलहाल भारतीय नौसेना ने समुद्री डाकुओं को खदेड़ दिया है और लाइबेरिया का व्यापारिक जहाज सुरक्षित है.

Tags: INS Sharada
Previous Post

घुसपैठ रोकने सेना का ऑपरेशन गर्म हवा

Next Post

मौलाना बरकती को शाही इमाम पद से हटाया गया

Next Post

मौलाना बरकती को शाही इमाम पद से हटाया गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.