• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

आतंकवादी संगठन से संबंध के आरोप में 21 वर्षीय युवती सहित दो गिरफ्तार

Tez Samachar by Tez Samachar
July 13, 2020
in Featured, पुणे, प्रदेश
0

 ATS और NIA की पुणे में संयुक्त कार्रवाई

पुणे (तेज समाचार डेस्क). आतंकी संगठन से संलग्न रहने के आरोप में आतंकवाद विरोधी टीम (एटीएस) व नेशनल इंवेस्टिगेशन ब्यूरो (एनआईए) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुणे से एक युवती समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसियों को दोनों के संदिग्ध आतंकी संगठन आईएसआईके से जुड़े रहने के इनपुट्स मिले हैं. इन दोनों को इस्लामिक स्टेट-खोरासन प्रांत से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया गया है. ये गिरफ्तारियां पुणे के कोंढवा और येरवडा इलाके से की गई है. इसके बाद पूरे पुणे जिले में खलबली मच गई है.गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी इनसे जुड़े और संदिग्धों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
– येरवड़ा और कोंढवा इलाके से हुई गिरफ्तारियां
पुलिस के अनुसार पुणे के येरवड़ा पुलिस स्टेशन में सोमवार को सादिया अनवर शेख (21) व नाबील सिद्दीकी खत्री (27) से एटीएस व एनआईए अधिकारी गहन पूछताछ कर रहे हैं. इस मामले में बेहद गोपनीयता बरती जा रही है. रविवार को ही दिल्ली से एनआईए की टीम पुणे आई थी. एटीएस के सहयोग से एनआईए की टीम ने पुणे के येरवड़ा इलाके  से सादिया शेख को व बाद में कोंढवा इलाके से सादिया अनवर शेख को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपित इस्मालिक स्टेट खुरसान प्रोविंस मोड्यूल नामक आतंकवादी गिरोह से जुड़े हैं.
– 2018 में भी फिदायीन होने के शक में पकड़ी गई थी सादिया
एटीएस व एनआईए की कार्रवाई रविवार को देर रात तक जारी थी. सोमवार को सुबह से इन दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है. जानकारी मिली है कि इन दोनों से बहुत महत्वपूर्ण जानकारियां मिल रही है. पुलिस के अनुसार 2018 में सादिया अनवर शेख को फिदायीन होने के शक के आधार पर गिरफ्तार किया गया था. जांच के लिए सादिया को जम्मू कश्मीर भी पुलिस टीम ले गई थी लेकिन सबूत न मिलने पर उसे छोड़ दिया गया था. इसके बाद सादिया ने पत्रकार वार्ता कर कहा था कि वह जम्मू किसी कालेज में प्रवेश लेने के सिलसिले में गई थी.
Tags: #terrorist#trending newsSadiya shekh Arrest in puneहिन्दी समाचार
Previous Post

गोल्ड स्मगलिंग मामले में स्वपना सुरेश और संदीप नायर को 8 दिन की हिरासत

Next Post

पुणे : कोचिंग क्लास के टीचर ने किया छात्रा से दुष्कर्म

Next Post

पुणे : कोचिंग क्लास के टीचर ने किया छात्रा से दुष्कर्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.