• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अगले 5 सालों में पेट्रोल मिलेगा 30 रुपये लीटर ,टोनी सेबा का दावा

Tez Samachar by Tez Samachar
May 25, 2017
in दुनिया
0

नई दिल्ली(तेज़ समाचार डेस्क): अगर आप पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से परेशान हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अमेरिका के फ्यूचरिस्ट टोनी सेबा ने दावा किया है कि 5 साल बाद (साल 2022) पेट्रोल 30 रुपए प्रति लीटर की दर से बिकेगा। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल के दाम 65 रुपए कुछ पैसे हैं। यह खबर इकोनॉमिक टाइम्स में प्रकाशित हुई है।

टोनी ने कहा कि 2020-21 के बाद अगले 10 सालों में तेल की मांग 10 करोड़ बैरल से गिरकर 7 करोड़ बैरल के आसपास रह जाएगी। उस समय तेल की कीमत 25 डॉलर प्रति बैरल के आसपास हो जाएगी। ऐसा ड्राइवरलेस और इलेक्ट्रिक कारों के आने की वजह से होगा। उन्होंने यह भी कहा कि 2030 तक लोगों के पास निजी गाड़ियां नहीं होंगी और इसका ऑटोमोबिल इंडस्ट्री पर बुरा असर पड़ेगा।

टोनी एनर्जी सेक्टर पर रिसर्च करते हैं। इससे पहले उन्होंने सोलर पावर पर भी एक भविष्यवाणी की थी। सेबा ने कहा था कि सोलर पावर में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उस वक्त सोलर टेक्नोलॉजी की कीमत आज से 10 गुना ज्यादा थी। सेबा बताया कि कि 2020-21 में तेल की डिमांड अपने चरम पर होगी।

Tags: #toni sebapetrol 30
Previous Post

प्यार में अंधी दो बच्चों की मां,निकल पड़ी बरबादी की और

Next Post

सुखोई-30 का मलबा मिला चीनी बॉर्डर के पास

Next Post

सुखोई-30 का मलबा मिला चीनी बॉर्डर के पास

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.