• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुणे : डॉक्टर ने तलाकशुदा पत्नी के घर में घुस कर किया बलात्कार

Tez Samachar by Tez Samachar
July 20, 2020
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
पुणे : डॉक्टर ने तलाकशुदा पत्नी के घर में घुस कर किया बलात्कार
पुणे (तेज समाचार डेस्क). कानूनन तलाक होने के बावजूद एक डॉक्टर ने अपनी पूर्व पत्नी के घर में घुसकर उससे बलात्कार किया. इसके अलावा डॉक्टर के भाई ने भी पीड़ित महिला का यौन उत्पीड़न करके शारीरिक सुख देने की मांग की. भोसरी स्थित चक्रपाणि वसाहत तथा जुन्नर तहसील के ओझर में 10 मार्च 2018 से 9 मई 2020 के बीच यह घटना घटी.
इस संबंध में 36 वर्षीय पीड़ित महिला ने शुक्रवार, 17 जुलाई को भोसरी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने रेप, यौन उत्पीड़न व धोखाधड़ी के आरोप में 41 वर्षीय डॉक्टर, उसके 43 वर्षीय भाई, 37 साल की डॉक्टर की भाभी, 66 वर्षीय डॉक्टर की मां व 70 साल के पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है.
पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला व आरोपी डॉक्टर अभिजीत पति-पत्नी थे और बाद में उनका कानूनी रूप से तलाक हो गया. इसके बावजूद डॉक्टर ने महिला के घर में घुसकर उससे गाली-गलौज व बलात्कार किया. डॉक्टर के भाई ने महिला से अभद्र बातों के साथ अश्लील हरकतें करके जिस्मानी सुख देने की मांग की. इसके बाद दूसरी शादी कराने की बात कहकर डॉक्टर की भाभी व माता-पिता ने धोखाधड़ी की. इसी कड़ी में मुख्य आरोपी ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी. भोसरी पुलिस केस की जांच कर रही है.
Tags: #trending newscrimeRapeहिन्दी न्यूजहिन्दी समाचार
Previous Post

पुणे रेल मंडल द्वारा स्टाफ ऑनलाइन प्रशिक्षण वेबसाइट विकसित

Next Post

पुणे में कोरोना संक्रमण ने ली तीन भाइयों की जान, परिवार के 18 लोग पॉजिटिव

Next Post
पुणे में कोरोना संक्रमण ने ली तीन भाइयों की जान, परिवार के 18 लोग पॉजिटिव

पुणे में कोरोना संक्रमण ने ली तीन भाइयों की जान, परिवार के 18 लोग पॉजिटिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.