• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

सहारनपुर दलित पीड़‍ितों से मिलेंगे राहुल

Tez Samachar by Tez Samachar
May 26, 2017
in प्रदेश
0

Areraj: Congress Vice President Rahul Gandhi at an election rally in Areraj, Bihar on Monday. PTI Photo(PTI10_26_2015_000138A)

नई दिल्ली (तेज़ समाचार प्रतिनिधि ): कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को पीड़ितों से मिलने जाएंगे। कांग्रेस ने सहारनपुर में हुई हिंसा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

कांग्रेस ने सहारनपुर में हिंसा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए डीएम और एसएसपी के खिलाफ एससी/एसटी (प्रिवेंशन ऑफ एट्रोसिटीज) एक्ट के तहत कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के. राजू ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। उनके हौसले बुलंद है, क्योंकि उन्हें यकीन है कि प्रशासन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगा। एक खास समुदाय की होने की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें बचा लेंगे। राजू ने कहा कि एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह दलितों को संरक्षण दे, पर सहारनपुर के डीएम और एसपी अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ एक्ट के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही पीड़ित दलितों के पुर्नवास की व्यवस्था की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि एक्ट के मुताबिक, पुलिस को दो माह के अंदर दोषियों के खिलाफ विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल करनी होगी। इसके साथ विशेष अदालत को भी इस तरह के मामलों में 150 दिन में फैसला करना होगा।

Tags: #सहारनपुररिओट्स
Previous Post

देश के सबसे लंबे पुल का प्रधानमंत्री मोदी के हाथो उद्घाटन

Next Post

हम पांच के रीमेक में बनेंगी ‘काजल भाई’

Next Post

हम पांच के रीमेक में बनेंगी ‘काजल भाई’

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.