• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

भोपाल: पुलिस की बड़ी कार्रवाई 25 हजार का इनामी कुख्यात धराया

राजीव राय by राजीव राय
July 22, 2020
in Featured
0

भोपाल: पुलिस की बड़ी कार्रवाई 25 हजार का इनामी कुख्यात धराया

भोपाल  (तेज समाचार डेस्क) : मध्यप्रदेश के कुख्यात बदमाश और हत्या के फरार आरोपी शेखर लोधी को रातीबड़ पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस बदमाश आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। छोला इलाके के इस आरोपी पर 25 हज़ार से ज्यादा का इनाम रखा गया था। जहां आरोपी और रातीबड़ पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने इसे अपनी गिरफ्त में लिया।दरअसल सोमवार देर रात रातीबड़ पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए छोला इलाके के कुख्यात बदमाश और हत्या के आरोपी शेखर लोधी को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस जब कुख्यात को पकड़ने रातीबड़ इलाके के संस्कार वैली पहुंचे तो कार्रवाई के दौरान शेखर लोधी पुलिस पर गोलियां बरसाने लगा। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। आरोपी और अतिबल पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में शेखर लोधी के पैर पर गोली लगी। इसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया।
रातीबड़ पुलिस ने यह कार्रवाई टीआई सुदेश तिवारी के साथ पुलिस जवान आलोक तिवारी और युवराज सिंह के साथ मिलकर की।बता दें कि रातीबड़ इलाके की छोला मंदिर थाना क्षेत्र का कुख्यात बदमाश शेखर लोधी पर हत्या सहित अन्य कई आरोप दर्ज हैं। वर्ष 2011 में उसे हत्या के प्रयास के मामले में एक बार सजा भी हो चुकी है। वही उस पर अड्डे बाजी, लूट, मारपीट सहित कई संगीन आरोप थाने में दर्ज है। हालांकि उसकी ख्वाब की वजह से कोई भी उसके विरुद्ध गवाही नहीं देता था। पुलिस भी शेखर लोधी को गिरफ्तार करने से डरती थी क्योंकि वह हमेशा मुंह के अंदर ब्लेड फंसा कर रखता था। और जब भी पुलिस उसे गिरफ्तार करने यह दबिश देने आती थी। वह अपने शरीर पर ब्लेड मार लेता था। शेखर लोधी इतना कुख्यात अपराधी था कि एक बार उसे एक मॉडिफाइड बाइक पसंद आई जिसे हथियाने के लिए उसने बाइक के मालिक को मौत के घाट उतार दिया था।हालांकि मंगलवार देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में शेखर लोधी को गिरफ्तार कर लिया गया।वहीं अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है
Tags: bhopal-big-action-of-police-notorious-reward-of-25-thousand
Previous Post

शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर पत्नी पर प्राणघातक हमला

Next Post

शहीद कर्नल संतोष बाबू की पत्नी संतोषी बनीं डिप्टी कलेक्टर

Next Post
शहीद कर्नल संतोष बाबू की पत्नी संतोषी बनीं डिप्टी कलेक्टर

शहीद कर्नल संतोष बाबू की पत्नी संतोषी बनीं डिप्टी कलेक्टर

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.