• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

सुप्रीम के CSR फंड से उपजिला अस्पताल मे बिछाई गई ऑक्सीजन पाइपलाइन

Tez Samachar by Tez Samachar
July 27, 2020
in खानदेश समाचार, जलगाँव
0
सुप्रीम के CSR फंड से उपजिला अस्पताल मे बिछाई गई ऑक्सीजन पाइपलाइन

सुप्रीम के CSR फंड से उपजिला अस्पताल मे बिछाई गई ऑक्सीजन पाइपलाइन

जामनेर ( नरेंद्र इंगले ): जामनेर तहसिल के गाड़ेगांव स्थित सुप्रीम इंडस्ट्रीज कंपनी की सी एस आर सहायता निधि से उपजिला अस्पताल मे 50 वेंटिलेटर बेड को ऑक्सीजन मुहैय्या कराने के लिए पाइपलाइन की सुविधा बहाल की गई है ! ऑक्सीजन को पाइपलाइन द्वारा इन बेड्स के पास लगे वेंटिलेटर प्रणाली तक पहुचाया जाएगा ! इस विशेष यूनिट का लोकार्पण स्थानीय विधायक गिरीश महाजन के हाथो किया गया ! मौके पर महाजन ने इस सुप्रीम कंपनी द्वारा दी गई इस सुविधा के विषय मे मीडिया को दी जानकारी मे कहा कि अब कोरोना के संदिग्ध मरीजो को उपचार के लिए जलगांव जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी ! महाजन ने यह भी कहा कि आनेवाले कुछ ही दिनो मे GM फाउंडेशन के नॉन कोविड अस्पताल को जनता की सेवा मे शामिल किया जाएगा ! जानकारी के मुताबिक सुप्रीम की ओर से पहुर मे भी इसी तरह 80 बेड के यूनिट को आपातकालीन व्यवस्था के मद्देनजर ऑक्सीजन पाइपलाइन की सुविधा से जोड़ा जाएगा !
CSR सहायता से मिली पाइपलाइन – 4 जुलाई यानी आज से ठीक 23 दिन पहले 65 साल के कोविड पोसिटिव बुजुर्ग को वेंटिलेटर के अभाव से अपनी जान गंवाना पड़ी थी ! तब खूब हंगामा हुआ स्वाभाविक रूप से राजनीती भी हुयी ठीक वैसी जैसी बीते 5 सालो के पहले होती थी ! दौरान राज्य सरकार ने प्रत्येक सरकारी अस्पताल मे आवश्यकता के अनुपात मे वेंटिलेटर यूनिट को मंजूरी दे दी थी जिसके तहत जामनेर उपजिला अस्पताल को 12 वेंटिलेटर मशीन्स उपलब्ध करवाए गए है ! कंपनी कानून मे CSR फंड का प्रयोजन इस लिए होता है जो कि इस फंड से कंपनी की ओर से सामाजिक न्याय की दिशा मे कुछ सुविधाए उपलब्ध की जा सके ! इसी फंड से सुप्रीम कंपनी ने ICU यूनिट को ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली पाइपलाइन का प्रावधान किया है ! सुप्रीम के इस सामाजिक दायित्व के प्रति योगदान का आम जनता मे गौरव किया जा रहा है !

Previous Post

पुणे की लाठीबाज शांताबाई के साथ मिल कर ट्रेनिंग स्कूल खोलना चाहते हैं सोनू सूद

Next Post

पुणे : 4 साल की मासूम बेटी की मां ने की दीवार पर सिर पटक कर हत्या

Next Post
पुणे : 4 साल की मासूम बेटी की मां ने की दीवार पर सिर पटक कर हत्या

पुणे : 4 साल की मासूम बेटी की मां ने की दीवार पर सिर पटक कर हत्या

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.