• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

बेंगलुरू : सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भड़की हिंसा में 2 की मौत और 1 घायल, इलाके में लगा कर्फ्यू

राजीव राय by राजीव राय
August 12, 2020
in Featured, देश
0
बेंगलुरू : सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भड़की हिंसा में 2 की मौत और 1 घायल, इलाके में लगा कर्फ्यू

बेंगलुरू : सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भड़की हिंसा में 2 की मौत और 1 घायल, इलाके में लगा कर्फ्यू


बेंगलुरु (तेज समाचार डेस्क) : : बेंगलुरु में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिंसा भड़क गई है। वहीं हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक अन्य को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक भड़की हिंसा में 60 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।हालांकि मामले में पुलिस ने अबतक 110 लोगों को गिरफ्तार किया है। कर्नाटक के सीएम येदियुरप्‍पा ने कहा है कि सरकार भड़काने की कार्रवाई और अफवाहों को बर्दाश्‍त नहीं करेगी। इस घटना के पीछे जिम्‍मेदार लोगों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई होगी।बेंगलुरू के डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस थाना इलाके में देर रात ये हिंसा हुई। जिसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके साथ ही बेंगलुरू में धारा 144 लगाई गई है। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इतने पर ही लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ और उन्होंने डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस थाना इलाके में जोरदार प्रदर्शन किया। इसी दौरान हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने भीड़ को हटाने की कोशिश की, आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इसी बीच अचानक हिंसा भड़क उठी, जिसमें पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाया गया।बेंगलुरू के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) संदीप पाटिल ने बताया कि कथित भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भड़की हिंसा के सिलसिले में 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और भी गिरफ्तारियां की जा रही हैं। वहीं कांग्रेस विधायक के आवास पर हुई हिंसा के बाद कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्‍मई ने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए लेकिन बवाल किसी भी बात का हल नहीं है। अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।मिली जानकारी के अनुसार पूरा हंगामा एक भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हुआ।
बेंगलुरु में सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर कथित भड़काऊ पोस्ट किया था। हालांकि, बाद ये पोस्ट डिलीट भी कर दी गई। बावजूद इसके कथित भड़काऊ पोस्ट को लेकर बड़ी संख्या उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान आगजनी भी की गई। भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की। जिसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया।
Tags: इलकएकऔरककरफयघयलदपसटबगलरभड़कममडयमतलकरलगसशलहस
Previous Post

GDP में आ सकती है आजादी के बाद की सबसे बड़ी गिरावट- नारायणमूर्ति

Next Post

आदित्य बिर्ला अस्पताल को नोटिस, मनमाने तरीके से बिलों की वसूली का आरोप

Next Post
आदित्य बिर्ला अस्पताल को नोटिस, मनमाने तरीके से बिलों की वसूली का आरोप

आदित्य बिर्ला अस्पताल को नोटिस, मनमाने तरीके से बिलों की वसूली का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.