• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

चोरी करने घर में घुसे चोर की मौत

Tez Samachar by Tez Samachar
August 18, 2020
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
चोरी करने घर में घुसे चोर की मौत
पिंपरी (तेज समाचार डेस्क). चोरी के इरादे से एक घर में घुसे चोर की संदिग्ध मौत की घटना से पिंपरी चिंचवड़ शहर के भोसरी इलाके में खलबली मच गई. बताया जा रहा है कि इस चोर को घर के लोगों ने पकड़कर बांध कर रखा और पुलिस को इत्तला दी. इस बीच वो बेहोश हो गया जब उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया तब इलाज से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी.पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में हृदय के पास पानी जमा होने से (cardiac tamponabe) उस चोर की मौत होने की बात कही गई है. इस बारे में भोसरी पुलिस थाने में संबंधितों के खिलाफ सदोष मनुष्यवध का मामला दर्ज करने के काम जारी रहा.

– लोगों ने रस्सी से बांध कर रखा
भोसरी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शंकर अवताड़े से मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मरनेवाले का नाम संतोष हायसे (30) है. मंगलवार के तड़के वह भोसरी के एक घर में चोरी करने के इरादे से घुसा था. घर के लोगों ने चीख-पुकार शुरू की. इसके बाद नींद से जगे लोगों ने संतोष को पकड़कर बांध दिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी. इस बीच वह बेहोश हो गया, उसे इलाज के हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने परीक्षण में ही उसे मृत घोषित कर दिया.

– हृदय के पास पानी जमा होने से मौत की रिपोर्ट
देर शाम संतोष की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली जिसमें उसकी मौत हृदय के पास पानी जमा होने से (cardiac tamponabe) की वजह से होने की बात साफ हुई है. डॉक्टरों ने पुलिस को बताया कि ऐसा घबराहट से भी हो सकता है, कोई बीमारी भी हो सकती है और चोट- चपेट से भी हो सकता है. बहरहाल इस घटना को लेकर भोसरी पुलिस थाने में सदोष मनुष्यवध का मामला दर्ज करने का काम जारी रहा.
Previous Post

पुणे : सेवानिवृत्त हो चुके 19 शिक्षा कर्मी अभी भी दे रहे सेवा

Next Post

सीरो सर्वे : पुणे के आधे से ज्यादा लोगों में मिली एंटीबॉडी

Next Post
सीरो सर्वे : पुणे के आधे से ज्यादा लोगों में मिली एंटीबॉडी

सीरो सर्वे : पुणे के आधे से ज्यादा लोगों में मिली एंटीबॉडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.