• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

शोपिया में सुरक्षा बलों ने 4 आतंकवादियों को किया ढेर, एक पकड़ा गया

Tez Samachar by Tez Samachar
August 28, 2020
in Featured, देश
0
शोपिया में सुरक्षा बलों ने 4 आतंकवादियों को किया ढेर, एक पकड़ा गया
दो एके-47 और तीन पिस्टल जब्त
श्रीनगर (तेज समाचार डेस्क). जम्मू-कश्मीर के शोपियां के किलूरा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में अब तक चार आतंकवादी मारे गए है, जबकि एक आतंकी को पकड़ लिया गया है. मुठभेड़ अभी भी जारी है. सेना ने बताया कि आतंकियों के पास से दो एके-47 और तीन पिस्टल बरामद की गई हैं. पिछले 2 हफ्तों में सुरक्षाबलों ने अब तक 10 दहशतगर्द मार गिराया है.
– सरपंच की हत्या का आरोपी था सुहैल भट्ट
पुलिस ने बताया कि मारे गए आतंकियों में से दो की पहचान हो गई. एक आतंकी शकूर पर्रे अल बद्र संगठन से जुड़ा था. वहीं, दूसरा आतंकी सुहैल भट्ट है. भट्ट ने पिछले दिनों खानमोह के सरपंच का अपहरण कर हत्या कर दी थी.
– दो सप्ताह में 10 को मार गिराया
17 और 18 अगस्त को बारामूला के करीरी इलाके में मुठभेड़ हुई थीं. इस दौरान 3 आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने ढेर किया था. इनमें लश्कर के दो कमांडर सज्जाद उर्फ हैदर और उस्मान शामिल हैं. हैदर बांदीपोरा हत्याओं का मुख्य साजिशकर्ता है. वह युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती करता था. कश्मीर आईजीपी विजय कुमार ने बताया था कि विदेशी आतंकी उस्मान ने भाजपा नेता वसीम बारी, उसके पिता और भाई की हत्या की थी. दक्षिण कश्मीर के शोपियां में 19 अगस्त को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच दो मुठभेड़ हुई थीं. इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया था. इसी दिन हंदवाड़ा के गनीपोरा में दो आतंकी मारे गए थे.
Previous Post

Corona के कारण इसरो ने रद्द किया युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम

Next Post

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे देंगे इस्तीफ़ा, तारो आसो होंगे अगले PM

Next Post
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे देंगे इस्तीफ़ा, तारो आसो होंगे अगले PM

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे देंगे इस्तीफ़ा, तारो आसो होंगे अगले PM

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.