• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

मक्का में आतंकी हमले की कोशिश नाकाम, हमलावर मारा गया 11 घायल

Tez Samachar by Tez Samachar
June 24, 2017
in Featured, दुनिया
0
मक्का में आतंकी हमले की कोशिश नाकाम, हमलावर मारा गया 11 घायल

नई दिल्ली (तेज़ समाचार इंटरनेशनल डेस्क): रियाद: सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने बताया कि उनके सुरक्षा बलों ने मुस्लिमों के पवित्र शहर मक्का में मस्जिद अल हराम :ग्रांड मस्जिद: में आतंकी हमला करने की साजिश नाकाम कर दी है। सुरक्षा बलों और एक संदिग्ध के बीच गोलीबारी हुई और संदिग्ध ने खुद को एक मकान के अंदर विस्फोट से उड़ा लिया।

रमजान माह में शुक्रवार को इस्लाम के सबसे पवित्र शहर मक्का में पवित्र मस्जिद पर आतंकी हमले की कोशिश की गई। हालांकि सुरक्षाबलों ने इस आतंकी हमले को नाकाम कर दिया। आतंकी ने काबा की पवित्र मस्जिद को निशाना बनाने की कोशिश की थी। सऊदी गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार एक आत्मघाती हमलावर को सुरक्षाबलों ने उस समय घेर लिया, जब वह एक रिहाइशी इमारत में था। सुरक्षाबलों से खुद को घिरा देख कर हमलावर ने खुद को विस्फोटक से उड़ा लिया। इससे इमारत ढह गई और कुछ पुलिसकर्मियों सहित 11 लोग घायल हो गए। वहीं इस मामले में सुरक्षाबलों ने पांच अन्य संदिग्ध चरमपंथियों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों में एक महिला भी शामिल है।जिस समय हमले की कोशिश हुई, उस समय हजारों तीर्थयात्री मस्जिद में रमजान के अलविदा जुमे की नमाज अदा करने के लिए इकट्ठा हुए थे।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि आतंकियों का इरादा यहां की सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाना था। घटना के बाद पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता कर दी गई है। ज्ञातव्य है कि शुक्रवार को सऊदी अरब में अलग-अलग जगहों पर तीन आत्मघाती हमले हुए हैं, जिनमें सात लोगों के मारे जाने की खबर है।

Tags: #makka terrorist attack
Previous Post

पाकिस्तान बैट टीम के हमले में औरंगाबाद और कोल्हापुर के जवान शहीद

Next Post

पुणे :मुंबई हाईकोर्ट ने नए घर बनाने पर लगायी रोक

Next Post
पुणे :मुंबई हाईकोर्ट ने नए घर बनाने पर लगायी रोक

पुणे :मुंबई हाईकोर्ट ने नए घर बनाने पर लगायी रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.