• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पत्नी का गला काट कुलदेवी को चढ़ा कर पति फरार

राजीव राय by राजीव राय
September 3, 2020
in Featured
0
पुणे : एक साल पहले हुए विवाद में युवक की पत्थरों से कुचल कर हत्या

पत्नी का गला काट कुलदेवी को चढ़ा कर पति फरार

नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क) : अंधविश्वास लोगों के दिमाग पर इतना हावी हो जाता है कि वो अपने किसी की जान लेने से भी नहीं चूकते| मामला सिंगरौली जिले  का है, जहां अंधविश्वास के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की गर्दन काटकर उसे कुल देवी को अर्पित कर दिया। इस दिल दहला देने वाली घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है| पुलिस के अनुसार बैढन थाना क्षेत्र में आने वाले बसौड़ा गांव के रहने वाले ब्रजेश केवट ने अपनी पत्नी बिट्टी केवट की गला काट कर हत्या कर फरार हो गया है। इसका खुलासा उसके बेटे ने ही किया जो इस पूरी वारदात का चश्मदीद गवाह है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी के बेटे ने बताया कि पिता और मां के बीच बीती रात विवाद हुआ था।
घटनास्थल पर महिला का सर धड़ से अलग मिट्टी के नीचे दबा था और बिना सर का धड़ पास में था। आसपास पूजन सामग्री यहां-वहां बिखरी पड़ी थी। पुलिस को यह समझने में देर नहीं लगी कि यह हत्या सिर्फ अंधविश्वास के चलते हुई है। आरोपी ने पत्नी के गर्दन को कुल देवी पर चढ़ाने के बाद उसे मिट्टी के नीचे दबा दिया था। गांव के लोगों में चर्चा है कि अंधविश्वास के चक्कर में आरोपी ने पत्नी की बलि दी है। आरोपी ने रात ढाई से तीन बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया है। बताया यह भी जा रहा है कि कुलदेवी को प्रसन्न करने के लिए इस परिवार सहित आसपास के इलाके में बेजुबान जानवरों की बलि देने की प्रथा वर्षों पुरानी है।
Tags: ककटकरकलदवगलघटनचढ़दनदलदहलपतपतनफररवल
Previous Post

इंदौर: प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी आज से 3 दिनों के लिए बन्द

Next Post

कुलभूषण केस: डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति को लेकर पाक हाई कोर्ट में सुनवाई शुरू

Next Post
कुलभूषण केस: डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति को लेकर पाक हाई कोर्ट में सुनवाई शुरू

कुलभूषण केस: डिफेंस काउंसिल की नियुक्ति को लेकर पाक हाई कोर्ट में सुनवाई शुरू

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.