• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

एक महीने के अंदर कोरोना ने ली दो भाइयों की बलि, अनाथ हो गए बीबी-बच्चे

Tez Samachar by Tez Samachar
September 25, 2020
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
एक महीने के अंदर कोरोना ने ली दो भाइयों की बलि, अनाथ हो गए बीबी-बच्चे
पिंपरी (तेज समाचार डेस्क)। भले ही पिंपरी चिंचवड़ में महामारी कोरोना के संक्रमितों का इलाज के बाद स्वस्थ होने का प्रमाण उल्लेखनीय है, मगर बीते कुछ दिनों से इससे मरनेवालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आंकड़ों की मानें तो इस महामारी ने शहर में अब तक 1200 से भी ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में लिया है। इस महामारी की चपेट में आकर माहभर के भीतर दो भाइयों की जान गई हैं। इसमें पिंपरी चिंचवड शहर राष्ट्रवादी काँग्रेस व्यापारी सेल के अध्यक्ष प्रदीप गायकवाड (58) का शुक्रवार को देहांत हो गया।
दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए आश्रम चलाते थे गायकवाड़
प्रदीप गायकवाड़ अपने पीछे पत्नी, दो बेटों का परिवार छोड़ गए हैं। 15 दिन पहले ही वे कोरोना संक्रमित पाए गए थे और उनका संत तुकारामनगर स्थित पिंपरी चिंचवड़ मनपा के वाईसीएम हॉस्पिटल में इलाज जारी था। इलाज के दौरान आज दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली। लगभग माहभर पूर्व उनके बड़े भाई अप्पा गायकवाड़ जोकि दृष्टिहीन विद्यार्थियों के लिए आश्रम चलाते थे, का भी कोरोना की चपेट में आकर देहांत हो गया। माहभर में दो भाइयों की मौत से गायकवाड परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
राष्ट्रवादी कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता थे गायकवाड़
प्रदीप गायकवाड़ पिंपरी चिंचवड़ में राष्ट्रवादी कांग्रेस के एक साहसी व पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं में शुमार थे। पार्टी संगठन के कामों में सदैव आगे थे। उनपर संगठन मजबूत बनाने की जिम्मेदारी थी। पिंपरी मोरवाड़ी में उनकी स्टील फर्नीचर बनाने की कंपनी थी। कंपनी में ही उनका निवासस्थान था। उनके देहांत पर राष्ट्रवादी कांग्रेस के शहराध्यक्ष संजोग वाघेरे ने शोक जताते हुए कहा कि प्रदीप गायकवाड के निधन से पार्टी ने एक सच्चा, निष्ठावान कार्यकर्ता खो दिया है। विपक्षी नेता राजू मिसाल ने भी गायकवाड़ को
Previous Post

पं. दीनदयाल उपाध्याय को अभिवादन करने पर अजीत पवार फिर चर्चा में

Next Post

मुस्लिमों को भड़कानेवाले कट्टरपंथी जाकिर नाइक पर कसेगा शिकंजा

Next Post
मुस्लिमों को भड़कानेवाले कट्टरपंथी जाकिर नाइक पर कसेगा शिकंजा

मुस्लिमों को भड़कानेवाले कट्टरपंथी जाकिर नाइक पर कसेगा शिकंजा

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.