• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

कथनी-करनी में एक है बीजेपी, कांग्रेस की तरह दोहरी मानसिकता नहीं- केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर

राजीव राय by राजीव राय
October 12, 2020
in Featured, देश
0

कथनी-करनी में एक है बीजेपी, कांग्रेस की तरह दोहरी मानसिकता नहीं- केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर

नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क):भारतीय जनता पार्टी गांव गरीब और किसान के लिए समर्पित पार्टी है। भाजपा ने ना तो किसान और ना ही गरीब को कभी राजनीति का हिस्सा माना। गरीबी उन्मूलन पर ईमानदारी से काम किया और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से गांव, गरीब, किसान का स्तर उठाने का प्रयास किया। यह बात केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हाटपिपलिया में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
नरेंद्र तोमर ने कार्यकर्ताओं से उपचुनाव में जी जान से मेहनत करने का आह्वान किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल, शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, सांसद महेंद्र सोलंकी, विधायक गायत्री राजे पवार सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्म जयंती शताब्दी वर्ष पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होनने हाटपिपलिया क्षेत्र के बारे में कहा कि यह क्षेत्र हमेशा से जनसंघ और भाजपा का गढ़ रहा है। इस क्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियों में भी भाजपा जीती है। उन्होंने कहा भाजपा ऐसा दल है जिसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। जबकि कांग्रेसी की कथनी और करनी दोनों अलग है। उन्होंने कहा कि 2018 के चुनाव में राहुल गांधी ने 10 दिन में कर्ज माफी नहीं होने पर मुख्यमंत्री बदलने की बात कही थी, लेकिन कांग्रेस ने ना तो कर्ज माफ किया ना मुख्यमंत्री बदला। कांग्रेस ने जो कहा वह कभी नहीं किया यह कांग्रेस का अनुवांशिक गुण है। उन्होंने कहा भाजपा ने हमेशा जो कहा वही किया।
नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर से धारा 370 हटाने के लिए संघर्ष प्रारंभ किया था, उसी प्रकार दीनदयाल उपाध्याय ने राम मंदिर के लिए संघर्ष शुरू करवाया। लालकृष्ण आडवाणी ने सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा निकाली, जिसके चलते हमारी सरकारें बर्खास्त की गई। भाजपा अपने वचन से पीछे नहीं हटी और सरकार बनते ही कश्मीर से धारा 370 हटी और राम मंदिर का रास्ता भी साफ हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि श्री मोदी ने 2014 में सत्ता संभाली और इसके बाद से गरीबों के जनधन खाते खुलवाए, प्रधानमंत्री आवास दिया, उज्जवला योजना के तहत गैस की टंकी दी, सौभाग्य योजना में निशुल्क बिजली के कनेक्शन दिए। यहां तक की शौचालय भी बनवाए। वहीं किसानों का जीवन स्तर सुधारने के लिए कृषि कानून के जरिए किसानों को आजादी दी। एमएसपी को डेढ़ गुना बढ़ाया प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने गेहूं और धान पर बोनस दिया। बिना ब्याज कर्ज दिया और 24 घंटे बिजली देकर प्रदेश से डीजल पंपों का सफाया कर दिया। वहीं केंद्र सरकार ने गांव का स्तर उठाने के लिए स्वामित्व योजना लाकर बड़ा काम किया है। किसानों को बिचौलियों से मुक्त करने के कृषि सुधार बिल आने से कांग्रेस के पेट में मरोड़ उठ रही है। क्योंकि इससे उनका भ्रष्टाचार खत्म होगा। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने अच्छा काम किया होता तो मनोज चौधरी और उनके सहित अन्य विधायकों को इस्तीफा नहीं देना पड़ता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मनोज चौधरी का कर्ज उतारने की अपील की।

भुजराम जाट भाजपा में शामिल
हाटपिपल्या में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान नगर के पूर्व पार्षद भुजराम जाट अपने कई समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इनके साथ ही माणक चौहान, तेज सिंह पटेल, भगवान मालवीय सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर संगठन में आए इन सभी कार्यकर्ताओं का मंच पर उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
कई वरिष्ठ नेताओं ने किया संबोधित
सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी मनोज चौधरी, शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, कृषि मंत्री कमल पटेल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जीतू जिराती, चुनाव संचालक सुरेश आर्य, सांसद महेंद्र सोलंकी, देवास विधायक गायत्रीराजे पवार, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, बागली विधायक पहाड़सिंह कन्नौजे, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, प्रदेश प्रवक्ता राजपालसिंह सिसोदिया, रघुनाथ मालवीय, दिलीप सिंह परिहार, गोविंद मालू, जिपं अध्यक्ष नरेंद्रसिंह राजपूत, नंदकिशोर पाटीदार, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री प्रदीप नायर, तेजसिंह सेंधव, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, रायसिंह सेंधव, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, राजेंद्र वर्मा, नारायण सिंह चौधरी, संतोष सोनी, राजेश यादव आदि ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने दिया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष बलवानसिंह उदावत ने किया।
Tags: एकककगरसकथनकरनकदरयकहतमरतरहदहरननरदरनहबजपममतरमनसकतह
Previous Post

कर्नाटक : कोविड-19 के मामले बढ़ने पर स्कूलों में हुई 3 हफ्तों की छुट्टी

Next Post

पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा

Next Post
पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा

पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.