• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

हैदराबाद : बारिश से अब तक 11 लोगों की मौत, परीक्षाएं स्थगित

राजीव राय by राजीव राय
October 14, 2020
in Featured, देश
0

हैदराबाद : बारिश से अब तक 11 लोगों की मौत, परीक्षाएं स्थगित

हैदराबाद  (तेज समाचार डेस्क): भारत के दक्षिणी राज्य तेलंगाना में भारी बारिश और भूस्खलन ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के चलते राज्य के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। तेलंगाना में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। राज्य के निचले इलाकों में जलजमाव हुआ है और सड़कें धंस गई हैं। उस्मानिया विश्वविद्यालय ने बारिश के चलते परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है।
मौसम विभाग ने राज्य के तटीय इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी है। वहीं, कई जगह बारिश के चलते दुर्घटनाएं भी हुई हैं। भारी बारिश के चलते अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में भारी बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलजमाव और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। बता दें हैदराबाद से लोकसभा सदस्य असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को ट्वीट किया, पिछले दो दिन से यहां हो रही भारी बारिश के कारण बदलागुड़ा के मोहम्मदिया हिल्स में एक दीवार के ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई।
उन्होंने ट्वीट किया, मैं बदलागुड़ा में मोहम्मदिया हिल्स का निरीक्षण कर रहा था, जहां दीवार के ढहने से नौ लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। वहां से जाते समय मैंने शमशाबाद में फंसे बस यात्रियों को अपने वाहन से उनके गंतव्य तक पहुंचाया। अब मैं तालाबकट्टा और यसराब नगर जा रहा हूं।
Tags: floodingheavy rainfallhyderabadTelanganawaterlogging
Previous Post

भोपाल; झोलाछाप डाक्टरों की 42 दुकानें सील

Next Post

मध्यप्रदेश से चलेंगी यह ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

Next Post
अब कम किराए में रेल यात्री लेंगे एसी चेयर कार का मजा

मध्यप्रदेश से चलेंगी यह ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.