• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

विवेक ओबरॉय के घर पर बेंगलुरु पुलिस की छापेमारी

राजीव राय by राजीव राय
October 15, 2020
in Featured, मनोरंजन
0
विवेक ओबरॉय के घर पर बेंगलुरु पुलिस की छापेमारी

विवेक ओबरॉय के घर पर बेंगलुरु पुलिस की छापेमारी

नई दिल्ली  (तेज समाचार डेस्क): अभिनेता विवेक ओबरॉय के घर पर बंगलूरू पुलिस ने छापेमारी की है। दोपहर एक बजे बंगलूरू पुलिस के दो इंस्पेक्टर विवेक ओबेरॉय के घर पहुंचे और छापेमारी की शुरुआत की। पुलिस विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अलवा के मामले की जांच कर रही है। बता दें कि विवेक ओबरॉय का घर मुंबई के जुहू में है। छापेमारी को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘आदित्य अलवा फरार है। हमें जानकारी मिली है कि अलवा उनके (विवेक ओबेरॉय) घर में छुपा है। आदित्य को ढूंढ़ने को लेकर यह छापेमारी है। मामले में कोर्ट से वारंट लिया गया है और क्राइम ब्रांच की टीम बंगलूरू से मुंबई पहुंची।‘
बंगलूरू पुलिस ने आदित्य अलवा के घर पर भी तलाशी ली है। गौरतलब है कि आदित्य अलवा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अलवा के बेटे हैं। उन पर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को कथित तौर पर ड्रग्स सप्लाई करने के आरोप हैं। इस केस में क्राइम ब्रांच की टीम कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी सहित कुछ ड्रग पेडलर्स को गिरफ्तार कर चुकी है।
Tags: bangalore policebollywoodraidsvivek oberoi
Previous Post

रैपिडो ने 14 भारतीय शहरों में ऑटो सेवा शुरू की

Next Post

दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर कल केजरीवाल सरकार ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

Next Post

दिल्ली में प्रदूषण के मुद्दे पर कल केजरीवाल सरकार ने बुलाई उच्चस्तरीय बैठक

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.