• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अमेजन, फ्लिपकार्ट व अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों ने किया कानून का उल्लंघन, सरकार ने भेजा नोटिस

राजीव राय by राजीव राय
October 17, 2020
in Featured
0
अमेजन, फ्लिपकार्ट व अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों ने किया कानून का उल्लंघन, सरकार ने भेजा नोटिस

अमेजन, फ्लिपकार्ट व अन्य ई-कॉमर्स कंपनियों ने किया कानून का उल्लंघन, सरकार ने भेजा नोटिस

सरकार ने फ्लिपकार्ट, अमेजन तथा अन्य ई-वाणिज्य कंपनियों को नोटिस जारी किया है। ये नोटिस इन ई-वाणिज्य कंपनियों के जरिए बिकने वाले सामानों पर उनकी उत्पत्ति वाले देश की जानकारी तथा अन्य जरूरी सूचना नहीं दिए जाने को लेकर दिए गए हैं। ये नोटिस उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जन वितरण मंत्रालय के तहत आने वाले उपभोक्ता मामलों के विभाग द्वारा जारी किए गए। सूत्रों ने कहा कि अमेजन और फ्लिपकार्ट के अलावा नोटिस अन्य ई-वाणिज्य कंपनियों को जारी किए गए हैं।

15 दिन के भीतर देना होगा जवाब

कंपनियों से 15 दिन के भीतर नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। सभी कंपनियों समान नोटिस भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि, ‘यह पाया गया कि कुछ ई-वाणिज्य कंपनियां अपने डिजिटल मंच से बिकने वाले उत्पादों पर जरूरी जानकारी नहीं दे रही हैं जबकि यह लीगल मेट्रोलॉजी (पैकेज्ड कमोडिटीज) रूल्स, 2011 के तहत जरूरी है।’

कंपनियों ने किया कानून का उल्लंघन


फ्लिपकार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और अमेजन डेवलपमेंट सेंटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को भेजे गए नोटिस के अनुसार वे ई-वाणिज्य इकाइयां हैं और इसलिए उन्हें यह सुनिश्चित करना है कि ई-वाणिज्य सौदों के लिए उपयोग होने वाले डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक नेटवर्क पर सभी जरूरी जानकारी दी जाए।। नोटिस के अनुसार दोनों कंपनियों ने जरूरी सूचना नहीं दी और कानून का उल्लंघन किया।
Tags: #Amazon#flipkarte-commerce companiesgovernment sent noticeviolate law
Previous Post

मोदी ने देशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं, कहा, जय माता दी

Next Post

त्यौहारी सीजन में गुलजार हुए बाजार, अच्छे कारोबार की उम्मीद के साथ सजी दुकानें

Next Post

त्यौहारी सीजन में गुलजार हुए बाजार, अच्छे कारोबार की उम्मीद के साथ सजी दुकानें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.