धरणगांव ( तेजसमाचार प्रतिनिधि ) – शादी होने के बाद भी गांव के आशिक के साथ प्रेम संबध रखने की जिद्द करने पर पिता ने ही गला दबाकर बेटी की हत्या करने की घटना २७ जुलाई को घटीत हुई। इस घटना के चलते तहसिल में खलबली मची हैं। घटना के बाद अपराधी पिता ने स्वयं ही पुलिस स्टेशन में हाजिर होकर घटना की क बूली दी। इस संदर्भ में पुलिस सुत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दोनगांव तहसिल धरणगांव शिकायतकर्ता तथा अपराधी विश्वास पितांबर पाटील की लड़की के गाव के ही एक लड़के के साथ प्रेमसंबंध थे। लेकिन परिवार ने विगत साल लड़की की शादी की थी। शादी होने के बावजुद लड़की अपने आशिक के साथ भाग गई थी। इसलिए बदनामी हुई। वापस आने पर लड़की को समजाने का प्रयास कि या गया। लेकिन लड़की उस लड़के साथ ही रहने की जिद्द कर रही थी। लड़की को समझाने के बावजुद बात ना मानने और समाज में बदनामी होने के चलते गुस्साएं पिता ने गुरूवार २७ जूलाई की सुबह करीब १ बजे निंद में ही लड़की का गला दबाकर हत्या की। इसके उपरांत पुलिस में हाजिर होकर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद अपराधी विश्वास पाटील को गिरफ्तार किया गया।