• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

मेरठ: तेज धमाके के साथ फटा विस्फोटक पदार्थ, कांग्रेस नगर अध्यक्ष की मौत

राजीव राय by राजीव राय
October 29, 2020
in Featured, प्रदेश
0
बिहार : अपने ही बिछाए बारूद से झुलसे नक्सली

file photo

मेरठ  (तेज समाचार डेस्क): मेरठ जनपद के सरधना में गुरुवार सुबह एक मकान में तेज धमाके के साथ विस्फोटक पदार्थ फट गया। धमाके के साथ दो मंजिला मकान भी भरभराकर ढह गया।
मकान ढहने से मलबे में दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के दबे होने की आशंका है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही सरधना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम राहत-बचाव कार्य में जुटी है।बताया गया कि हादसा सुबह नौ बजकर 25 मिनिट पर हुआ। सरधना के मोहल्ला पीर जादगान में माबूत खां निवासी टेहरकी का मकान है। आज सुबह परिवार के लोग मकान में थे। इसी बीच तेज धमाका हुआ और मकान भरभराकर गिर गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के करीब आधा दर्जन मकानों की दीवारों में दरारें आ गईंं।
धमाके के बाद मकान में आग लग गई। इस दौरान परिवार के एक सदस्य की मौत हो गई और कई लोग मलबे में दबे हैं। जिन्हें निकालने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। उधर, सूचना मिलने पर सरधना पुलिस के अलावा सीओ सरधना आरपी शाही और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस लाइन स्थित फायर स्टेशन से भी फायर ब्रिगेड कि कई गाड़ियां मौके पर भेजी गई है। मकान ढहने से मलवा का ढेर लगा हुआ है। इसके अलावा आसपास के थानों की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
Tags: BlastDistrictExplosionMeerut
Previous Post

रेल रोको आंदोलन: पंजाब में बिजली संकट, दो थर्मल प्लांट ठप

Next Post

वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले हुए 4.44 करोड़

Next Post
वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले हुए 4.44 करोड़

वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के मामले हुए 4.44 करोड़

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.