• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

शाहरुख खान वाली शेविंग क्रीम लगाई, तो चेहरे पर आयी फुंसियां

Tez Samachar by Tez Samachar
August 1, 2017
in Featured, मनोरंजन
0
शाहरुख खान वाली शेविंग क्रीम लगाई, तो चेहरे पर आयी फुंसियां

भोपाल. विज्ञापन की गुणवत्ता को लेकर महानायक अमिताभ बच्चन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. वहीं दूसरी तरफ भोपाल जिला कोर्ट ने शाहरुख खान को तलब किया है. शाहरुख खान को एक शेविंग क्रीम के विज्ञापन के सिलसिले में 26 अगस्त को पेश होकर अपना पक्ष रखने को कहा है. भोपाल के अधिवक्ता राजकुमार पांडे ने शाहरुख खान को एक शेविंग क्रीम के मामले में अदालत में घसीटा है.
उन्होंने अपनी याचिका में कहा कि टेलीविजन पर अभिनेता शाहरुख खान का विज्ञापन देखकर एक शेविंग क्रीम खरीदी थी. लेकिन जब उन्होंने क्रीम को लगाया, तो उनके चेहरे पर छाले पड़ गए. जिसके बाद उन्होंने राजधानी के शिवाजी नगर स्थित जिला चिकित्सालय में इलाज कराया. जिसकी शिकायत फूड एंड ड्रग कंट्रोलर के दफ्तर में की. अधिवक्ता राजकुमार पांडे के आवेदन पर न्यायाधीश काशीनाथ सिंह की अदालत ने आवेदन स्वीकार करते हुए भोपाल स्थित बजरंग सुपर बाजार, बी जॉन्स कंपनी के मालिक और विज्ञापन करने वाले अभिनेता शाहरुख खान को नोटिस जारी किया है. अदालत ने 26 अगस्त को पेश होकर अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है.
दूसरी ओर जबलपुर जिला उपभोक्ता फोरम में सदी के महानायक कहे जाने वाले बिग बी अमिताभ बच्चन द्वारा किए गए नवरत्न तेल के विज्ञापन को लेकर परिवाद दायर किया गया है. जिसमें उनसे जवाब मांगा गया है.

Tags: अमिताभ बच्चननवरत्न तेलशाहरुख खान
Previous Post

जन्नत पहूंचा A++ आतंकवादी अबु दुजाना : कश्मीर में कर रहा था ऐयाशी

Next Post

नीना गुप्ता को है काम की तलाश

Next Post
नीना गुप्ता को है काम की तलाश

नीना गुप्ता को है काम की तलाश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.