• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

बिहार में आज थमेगा अंतिम चरण के मतदान का चुनाव प्रचार

Tez Samachar by Tez Samachar
November 5, 2020
in Featured, प्रदेश
0
बिहार में आज थमेगा अंतिम चरण के मतदान का चुनाव प्रचार

तेज समाचार डेस्क.
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे और अंतिम चरण के लिए शनिवार सात नवंबर को मतदान होंगे. आज गु रुवार को 15 जिलों की 78 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. ऐेसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. इस चरण में चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार यहां मतदान की समाप्ति के 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा.

प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी ने की रैलियां
तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे थे. दोनों ने राज्य में दो-दो रैलियों को संबोधित किया था. इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान सहित अन्य प्रमुख नेता लगातार चुनावी सभाओं के जरिए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हुए हैं.

तीसरे चरण में 1204 उम्मीदवार मैदान में
चुनाव आयोग के अनुसार तीसरे चरण में 1204 उम्मीदवार मैदान में हैं. इनमें गायघाट में सबसे ज्यादा 31 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं बहादुरगंज, जोकिहाट, त्रिवेणीगंज व ढाका में 9-9 उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हैं.

इन 15 जिलों में होना है मतदान
सात नवंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिलों में मतदान होंगे.

Previous Post

बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Next Post

अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से मात्र 6 कदम दूर है बिडेन, ट्रंप की हार लगभग तय

Next Post
अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से मात्र 6 कदम दूर है बिडेन, ट्रंप की हार लगभग तय

अमेरिका के राष्ट्रपति बनने से मात्र 6 कदम दूर है बिडेन, ट्रंप की हार लगभग तय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.