जलगांव (तेज़ समाचार प्रतिनिधि):जलगांव जिले के प्रभारी मंत्री चंद्रकांत पाटील ने किसानों को कर्जमाफी देने के बारे में न्याय नहीं दिया है। किसानों के प्रतिनिधी के रूप में वह असफल साबित हुए है। वह स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहन करने के लायक ना होने की भुमिका किसान संगठन के एस.बी.पाटील एवं लोकसंघर्ष मोर्चा की प्रतिभा शिंदे ने प्रस्तुत की। जिसके कारण प्रभारीमंत्री को ध्वजारोहन ना करने की बिनती करने की बात भी उन्होने कही। तथा शासन के खिलाफ आगामी सोमवार को बांभोरी के पास महामार्ग पर रास्ता रोको आंदोलन किया जाएगा।
जिलें की संयुक्त किसान समिती की बैठक शनिवार को नुतन मराठा महाविद्यालय में हुई। इस बैठक में शासन ने कर्जमाफी के बारे में किसानों के साथ ठगी करने की भुमिका प्रस्तुत की गई। इसके विरोध में १४ अगस्त को संपुर्ण महाराष्ट्र में सुकाणु समिती की ओरसे रास्ता रोको आंदोलन करने की घोषणा किये जाने की बात भी कही गई। इसके अनु़सार जगांव शहर सहित सभी तहसीलों में सोमवार को राज्य मार्ग एवं महामार्ग पर आंदोलन करने का निर्णय इस बैठक में लिया गया। उसका नियोजन भी बैठक में किया गया।
बैठक के बाद पत्रकारों को जानकारी देते हुए सुकाणु समिती के सदस्य एस.बी.पाटील एवं प्रतिभा शिंदे ने जलगांव शहर में महामार्ग पर बांभोरी के पास रास्ता रोको आंदोलन करने की जानकारी दी। इस समय पाटील ने कहा कि सानों के आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री ने सीधे कर्जमाफी जाहीर आश्वासन दिया था। अन्य दो बार भी उन्होने ऐसी घोषणा की। किन्तू अब तक किसानों को कर्जमाफी नहीं मिली है। शासन द्वारा की गई घोषणा के अनुसार एक भी किसान को अब तक १० हजार रुपये की तत्काल मदद नहीं मिली। तथा नियम अनुसार ३१ जुलाई तक खरीप फसल कर्ज देते आने के कारण कर्ज कर्ज का पुर्नगठन भी नहीं हुआ। जिसक कारण राज्य के सभी किसानों को सीधे ठगने का आरोप एस.बी.पाटील ने किया। शासन का विरोध करने के लिये रास्ता रोको आंदोलन करने की बात भी उन्होने कही।
प्रभारीमंत्री ना करें ध्वजारोहन-
कर्जमाफी के लिए शिफरस एवं रचना करनेवाली समिती में जिले के मंत्री गिरीष महाजन एवं पाकलमंत्री चंदकांत पाटील भी शामिल थे। उन्हें जीताकर देनेवाले कि सानों की साईड लेने के बदले सरकार की साईड लेने का आरोप प्रतिभा शिंदे ने किया हैं। पालकमंत्री पाटील भी किसानों को न्याय देने एवं उनका प्रतिनिधीत्व करने में फेल हुए हैं।
इसलिए वे स्वतंत्रादिन को ध्वजारोहण के पवित्र कार्य करने के लायक नहीं हैं। ऐसी भुमिका किसान समिती की होने की बात एस.बी. पाटील ने कहीं। जिसके चलते पालकमंत्री को १४ अगस्त को मिलकर उन्हें ध्वजारोहण न करने की विनंती करेंगे। इनके बदले किसी स्वातंत्र सैनिक से ध्वजारोहण किया जाने की मांग उन्होंने की हैं। पत्रकार परिषद में संजय पवार, कुशल चव्हाण, संभाजी ब्रिगेड के संजीव सोनवणे, कुषकभवन के जगतराव पाटील, सचिन धांडे, मेहमूद बागवान, अड. विजय पाटील, विनोद देशमुख आदि मौजुद थे।