• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुणे में पत्थर से कुचल कर युवक की हत्या

Tez Samachar by Tez Samachar
November 22, 2020
in Featured, प्रदेश
0
पुणे में पत्थर से कुचल कर युवक की हत्या
पिंपरी (तेज समाचार डेस्क)। पुरानी रंजिश में एक युवक की निर्मम हत्या किए जाने का एक सनसनीखेज मामला आईटी पार्क हिंजवड़ी में सामने आया है। शनिवार की रात 11 बजे के करीब हुई इस वारदात में मरनेवाले का नाम निवल सुकलाल पावरा (27, निवासी साखरे बस्ती, हिंजवडी, पुणे) है। उसकी पत्नी की शिकायत के आधार पर हिंजवड़ी पुलिस ने बबल्या उर्फ महेंद्र तेलगोटे, गोल्या उर्फ शरद पवार (दोनों निवासी साखरे बस्ती, हिंजवडी, पुणे), सागर कदम (पूरा नाम पता मालूम नहीं) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हिंजवड़ी थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बालकृष्ण सावंत ने इस वारदात की जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी शनिवार की रात पावरा के घर आये, उसे महत्वपूर्ण काम है ऐसा बोलकर निवल पावरा को साथ ले गए। इसके बाद पुरानी रंजिश के चलते हिंजवडी के रेडिसन ब्लू होटल के पीछे ले जाकर सिर में घातक हथियार से वार कर पत्थर से कुचलते हुए उसकी निर्ममता से हत्या कर दी। इन वारदात की खबर मिलते ही हिंजवड़ी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। निवल की पत्नी की शिकायत के आधार पर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई है। सहायक पुलिस निरीक्षक शशिकांत देडगे मामले की जांच में जुटे हुए हैं।
Previous Post

मध्य प्रदेश : भिंड के 4 क्रिकेटरों का अंडर-19 में सिलेक्शन

Next Post

मामूली कारण से युवक की हत्या करनेवाले चारों आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

Next Post
मामूली कारण से युवक की हत्या करनेवाले चारों आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

मामूली कारण से युवक की हत्या करनेवाले चारों आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.