• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

आंध्रप्रदेश में ‘रहस्यमयी’ बीमारी से हड़कंप, 200 से अधिक लोग बेहोशी और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

Tez Samachar by Tez Samachar
December 7, 2020
in Featured, देश
0
आंध्रप्रदेश में ‘रहस्यमयी’ बीमारी से हड़कंप, 200 से अधिक लोग बेहोशी और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

आंध्रप्रदेश में ‘रहस्यमयी’ बीमारी से हड़कंप, 200 से अधिक लोग बेहोशी और उल्टी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क):आंध्र प्रदेश के एलुरु शहर में शनिवार की रात को मिर्गी के लक्षणों के 200 से अधिक मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस तरह की आपातकालीन स्थिति को देखते हुए रविवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। वहीं,बीते दिन शहर के विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे 140 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि, रविवार को 90 और लोगों के बीमार होने की सूचना है। 50 लोगों को बेहोशी के लक्षणों के साथ एलुरू के अस्पताल में लाया गया था। अन्य 60 लोगों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इन सभी मरीजों के मुंह से झाग आने और कंपकंपी जैसे लक्षण देखने को मिले थे। अब उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि सभी की हालत स्थिर है। बिगड़ते हालत के कारण दो मरीजों को विजयवाड़ा भेजा गया है। मरीजों में ज्यादातर ज्यादा उम्र के हैं या तो फिर बच्चे हैं। डॉक्टरों की टीम बीमारी को पहचानने की कोशिश में लगी हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री अल्ला नानी ने रविवार को इस बाबत अस्पतालों का दौरा किया है। उन्होंने कहा है कि सभी मरीजों का कोरोना टेस्ट कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी जानकारी दी है कि एलुरु में 150 बेड और विजयवाड़ा में 50 बेड का इंतजाम किया गया है ताकि आपातकालीन स्थितियों से निपटा जा सके। आगे अल्ला नानी ने कहा, “किसी की जिंदगी को कोई खतरा नहीं है। सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी स्थितियों को नजदीक से निगरानी कर रहे हैं।
Tags: Andhra pradesheluru townfeaturedmystery diseaseover 200 hospitalised
Previous Post

सलमा आगा की बेटी जारा को मिल रही ऑनलाइन धमकियां, मामला दर्ज

Next Post

इंदौर : रात 8 बजे के बाद भी खुले रहेंगे बाजार, कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश

Next Post
इंदौर : रात 8 बजे के बाद भी खुले रहेंगे बाजार, कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश

इंदौर : रात 8 बजे के बाद भी खुले रहेंगे बाजार, कलेक्टर ने जारी किया नया आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.