• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

राम मंदिर का दायरा और बढ़ेगा…अब 70 नहीं, 108 एकड़ क्षेत्र में होगा निर्माण  

राजीव राय by राजीव राय
December 14, 2020
in Featured, देश
0
राम मंदिर का दायरा और बढ़ेगा…अब 70 नहीं, 108 एकड़ क्षेत्र में होगा निर्माण  
अयोध्या (तेज समाचार डेस्क): राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का दायरा और बढ़ाया जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने बताया कि वास्तु की दृष्टि से कोई भी प्लॉट चौरस होना चाहिए। अभी परिसर का प्लॉट उस प्रकार का नहीं है, इसलिए सारी दिशाओं में उसे चौरस बनाने की दृष्टि से काम किया जा रहा है। इसलिए परिसर का दायरा और बढ़ाया जाएगा। इस अनुसार, 70 एकड़ में फैले मंदिर परिसर का 108 एकड़ क्षेत्र में विस्तार किया जाएगा। परिसर से सटे आसपास के आवास और जमीन को खरीदने और दान में लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।उन्होंने बताया मंदिर के परकोटे का काम फर्स्ट फेज का है।
परकोटे के बाहर 70 एकड़ का विकास दूसरे और तीसरा फेज का काम है। गोविंद देव गिरी ने बताया सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि अयोध्या वैदिक सिटी के रूप में विकसित हो। वहीं ट्रस्ट के सदस्यों का सुझाव है कि अयोध्या को विश्व की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में विकसित किया जाए। इसलिए कई चरणों के मंथन के बाद अब समूचे परिसर को नए सिरे से विस्तार देने की योजना बनाई जा रही है।उन्होंने कहा कि परकोटे का स्थान निश्चित हो गया है। उसका निर्माण कार्य तुरंत आरंभ होना है। जैसे फाउंडेशन की ड्राइंग आएगी उसका काम भी आरंभ हो जाएगा।  परकोटे का निर्माण 20 दिसंबर के आसपास शुरू हो जाएगा और जनवरी के आरंभ में फाउंडेशन का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। ट्रस्ट के सदस्यों के बीच इस बात को लेकर मंथन हुआ कि सबसे पहले फाउंडेशन कैसे बने। इसको लेकर ट्रस्ट के सदस्यों ने अपनी धारणा बदल दी। पहले खुदाई की जरूरत नहीं मानी जा रही थी। अब खुदाई करके फाउंडेशन का निर्माण कैसे किया जाए, इसके लिए आईआईटी चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, रुड़की और मुंबई के विशेषज्ञ मिलकर मंथन कर रहे हैं। इन लोगों का अंतिम दिशा-निर्देश ट्रस्ट को 15 दिसंबर तक मिल सकता है। इसके बाद ही मंदिर के पिलर के फाउंडेशन पर काम शुरू होगा।
बता दें कि प्रस्तावित नए डिजाइन के अनुसार अयोध्या का राम मंदिर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हिंदू मंदिर होगा। दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर कंबोडिया स्थित अंकोरवाट मंदिर है। इस मंदिर की ऊंचाई 213 फीट है। यह करीब 401 एकड़ में फैला है। इसे भगवान विष्णु का मंदिर के रूप में बनाया गया था। इसी तरह तमिलनाडु स्थित श्रीरंगनाथ मंदिर दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मंदिर है। यह विष्णु मंदिर है, जो लगभग 155.9 एकड़ में फैला है।
Previous Post

गांजा और शराब की अवैध बिक्री करनेवाली महिला पर शिकंजा

Next Post

महाराष्ट्र: सरकारी कर्मचारियों के लिए ऑफिस में जिन्स टी-शर्ट पहनने पर मनाही

Next Post
महाराष्ट्र: सरकारी कर्मचारियों के लिए ऑफिस में जिन्स टी-शर्ट पहनने पर मनाही

महाराष्ट्र: सरकारी कर्मचारियों के लिए ऑफिस में जिन्स टी-शर्ट पहनने पर मनाही

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.