• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

ग्राम पंचायन चुनाव के मैदान में उतरेगी मनसे, कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आदेश

Tez Samachar by Tez Samachar
December 20, 2020
in Featured, प्रदेश
0
ग्राम पंचायन चुनाव के मैदान में उतरेगी मनसे, कार्यकर्ताओं को तैयार रहने का आदेश

पुणे (तेज समाचार डेस्क). राज्य में होनेवाले ग्राम पंचायत के चुनाव में महाराष्ट्र निवनिर्माण सेना भी अपना भाग्य आजमाएगा. पार्टी की स्थापना के बाद पहली बार मनसे ग्रामपंचायत चुनाव लड़ेगा. वह पूरी ताकत से इसबार मैदान में उतरेगी. पुणे जिले के  पदाधिकारियों की बैठक में पार्टी सुप्रीमो राज ठाकरे ने यह फैसला लिया व कार्यकर्ताओं को पूरी तैयारी करने को कहा.

पार्टी की स्थापना के बाद चौदह वर्षों में मनसे कभी भी ग्रामपंचायत चुनाव में नहीं उतरी. उसने इसे कभी भी गंभीरता से नहीं लिया. पर अब गांव स्तर के चुनाव में भी पार्टी उतरने जा रही है. इस संबंध में राज ठाकरे ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जुट जाने को कहा. पिछले दो दिनों से राज ठाकरे पुणे में थे. इस दौरान उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की. तालुका स्तर पर पार्टी के कार्यों की समीक्षा उन्होंने ली. पार्टी के नेता बाबू वागसकर ने भी राज ठाकरे के आदेश के बाद एक के बाद एक कई बैठक लेना शुरू कर दिया है. जिले के अधिकांशत: तालुका के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की.

ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए राज ठाकरे अगले सप्ताह जिलास्तरीय सम्मेलन भी लेंगें.  ज्ञात हो कि शिवसेना को रामराम करने के बाद साल २००६ में राज ठाकरे ने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ( मनसे ) की स्थापना की. पुणे, नाशिक, मुंबई महापालिका चुनाव में पार्टी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया. विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने 10 से अधिक सीटें जीतीं. पर पिछले लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव में उसके लिए नतीजे काफी बुरे रहे. ऐसे में पार्टी का झंडा भी बदला गया. अब पार्टी ने पहली बार ग्रामपंचायत चुनाव लड़ने का फैसला किया है. देखना है यह उसके लिए कितना फायदेमंद साबित होता है.
Previous Post

CSR फंड के गबन से GM अस्पताल का ढोंग : पारस ललवाणी

Next Post

पिंपरी: साईक्लोथॉन में शामिल हुए 1500 से ज्यादा साइकिलसवार

Next Post
पिंपरी: साईक्लोथॉन में शामिल हुए 1500 से ज्यादा साइकिलसवार

पिंपरी: साईक्लोथॉन में शामिल हुए 1500 से ज्यादा साइकिलसवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.