• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुणे : एसटी बस – टेम्पो में भिड़ंत, 9 यात्रियों की मौत

Tez Samachar by Tez Samachar
August 28, 2017
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
पुणे : एसटी बस – टेम्पो में भिड़ंत, 9 यात्रियों की मौत

पुणे. नाशिक-पुणे महामार्ग पर नारायणगांव के पास रविवार की देर रात एसटी व टेम्पो के बीच हुई भीषण भिड़ंत में 9 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार नाशिक के त्र्यंबकेश्वर से एसटी बस (एम. एच. 14 बी.टी. 4351) रविवार की रात 9 बजे पुणे के लिए रवाना हुई. रात करीब डेढ़ बजे पुणे-नाशिक महामार्ग पर नारायणगांव के पास सड़क किनारे खड़े टेम्पो से भिड़ गई. यह टेम्पो टायर बदलने के लिए सड़क किनारे खड़ा था. यह हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 9 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. बस में कुल 27 यात्री यात्रा कर रहे थें.
घायलों को आलेफाटा के पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां से उन्हें विभिन्न अस्पतालों में रिफर किया गया है.
मृतकों की सूचि : इस दुर्घटना में शोभा पगार (55), यमुना पगार (45), विकास गुजराती (30), सागर चौधरी (45), संकेत मिस्त्री (35), किशोर धोंडरे और रशीद पठान, अभिकेत जोशी (23) इन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है. इस दुर्घटना में मारे गए या घायल लोगों की जानकारी के लिए नारायणगांव पुलिस स्टेशन से 02132-242033, नारायणगांव पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक ए.एल. गोरड 9623936100, पुलिस उप-निरीक्षक वी.ए. वाघमारे 9130382045 से संपर्क किया जा सकता है.

Tags: आलेफाटाएसटी बसटेम्पोत्र्यंबकेश्वरनारायणगांवनाशिक फाटा
Previous Post

आ गया फैसला : दुष्कर्मी राम रहीम को 10 साल की कैद

Next Post

सुरंग में आपस में टकराई गाड़ियां

Next Post
सुरंग में आपस में टकराई गाड़ियां

सुरंग में आपस में टकराई गाड़ियां

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.