• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

Bird Flu: राज्यों को पोल्ट्री फार्मो की जैव-सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

राजीव राय by राजीव राय
January 11, 2021
in Featured, देश
0
Bird Flu: राज्यों को पोल्ट्री फार्मो की जैव-सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश
नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क):  केंद्र सरकार बर्ड फ्लू के प्रकोप के मद्देनजर नजर राज्यों को पोल्ट्री फार्मो की जैव-सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय पशुपालन, मत्स्यपालन और डेयरी मंत्रालय ने रविवार को बताया कि राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से जलाशयों, पक्षियों के बाजार, चिड़ियाखाना और पोल्ट्री फार्मो की निगरानी बढ़ाने और पोल्ट्री फार्मो की जैव-सुरक्षा कड़ी करने का आग्रह किया गया।
मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि राज्यों से पक्षियों के इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू के संबंध में भ्रामक सूचना से दूर रहने और लोगों में जागरूकता फैलाने का भी आग्रह किया गया है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के पंचकूला जिला स्थित दो पोल्ट्री फार्मों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद राज्य सरकार ने नौ रैपिड रिस्पांस टीम तैनात कर दी और वहां रोकथाम के उपायों को अमल में लाया जा रहा है।
मंत्रालय ने बताया कि गुजरात के सूरत, और राजस्थान के सिरोही जिला में भी कौव्वा/जंगली पक्षी में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से फिर 86 कौव्वों और दो बगुलों की असामान्य मौत की रिपोर्ट है। इसके अलावा, जंगली पक्षियों की असामान्य मौत की रिपोर्ट नाहन, बिलासपुर और मंडी से भी मिली है और नमूने निर्धारित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं।
अब तक सात राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, जिनमें केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र से लिए गए नमूनों की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। वहीं, छत्तीसगढ़ के बलोद जिला से लिया गया कोई भी नमूना पॉजिटिव नहीं निकला।
Tags: bio safetyBird flupoultry farms
Previous Post

कैट ने व्हाट्सएप और फेसबुक पर बैन लगाने की मांग की

Next Post

पुणे : Accidental Monday

Next Post
पुणे : Accidental  Monday

पुणे : Accidental Monday

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.