• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

मुरैना : जहरीली शराब कांड : 24 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

राजीव राय by राजीव राय
January 14, 2021
in प्रदेश
0
मुरैना : जहरीली शराब कांड : 24 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा
मुरैना (तेज समाचार डेस्क). मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. गुरुवार को भी 3 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या अब 24 पर पहुंच गई है. भोपाल से विशेष जांच दल (SIT) मुरैना पहुंचा और पीड़ित परिवारों, अस्पताल में भर्ती मरीजों के अलावा पूर्व कलेक्टर व पूर्व पुलिस अधीक्षक से भी पूछताछ की.
– गुरुवार को और तीन की मौत
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को रमेश बाल्मीकि (40), कैलाश (60) पुत्र रामसहाय और भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजपाल किरार के बड़े भाई पंजाब सिंह किरार (60) निवासी छैरा मानपुर की मौत हुई. भोपाल से जांच दल भी मुरैना पहुंचा. गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने जाँच टीम के साथ प्रभावित गांव का दौरा किया. एडीजीपी पुलिस मुख्यालय ए सांई मनोहर और उप पुलिस महानिरीक्षक (ट्रेनिंग) मिथलेश शुक्ला के साथ टीम ने करीब एक घंटे तक मुरैना रेस्ट हाउस में हटाए गए कलेक्टर अनुराग वर्मा व एसपी अनुराग सुजानिया से पूछताछ की. टीम ने मानपुर गांव का निरीक्षण कर लोगों से बात की.
– अभी भी कई लोगों का अस्पताल में इलाज जारी
जहरीली शराब पीने से बीते चार दिन में 24 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा अभी कई लोग जिला अस्पताल में इलाज करा रहे हैं. घटना से भोपाल से लेकर दिल्ली तक हडकंप मचा हुआ है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कलेक्टर अनुराग वर्मा और एसपी अनुराग सुजानिया को हटा दिया है. कुछ अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों पर गाज गिर चुकी है. जांच टीम की रिपोर्ट के बाद बड़ी कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है.
Tags: जहरीली शराबमुरैनामौत
Previous Post

गर्ल फ्रैंड को खुश करने महंगे स्मार्ट फोन चुरानेवाले 2 मजनू गिरफ्तार

Next Post

सिंगिंग सेंसेशन पारस चोपड़ा में मचाई धूम, ‘यारो का ग्रुप’ गाने ने जीता सबका दिल

Next Post
सिंगिंग सेंसेशन पारस चोपड़ा में मचाई धूम, ‘यारो का ग्रुप’ गाने ने जीता सबका दिल

सिंगिंग सेंसेशन पारस चोपड़ा में मचाई धूम, 'यारो का ग्रुप' गाने ने जीता सबका दिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.