• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

बालासाहेब ठाकरे अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा

Tez Samachar by Tez Samachar
September 9, 2017
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
बालासाहेब ठाकरे अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा

पुणे. मित्रमंडल चौक स्थित महापालिका के हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे अस्पताल में (लायन्स गोल अस्पताल) डायलिसिस सेंटर चलाने के लिए लायन्स क्लब ऑफ पूना नेत्र प्रतिष्ठान के साथ दस साल का करार करने की मांग नगरसेवकों द्वारा की गयी थी. इस पर स्थायी समिति ने प्रशासन की राय मांगी थी. प्रशासन की ओर से हाल ही में इस पर सकारात्मक राय दे दी है. इस वजह से इस अस्पताल में डायलिसिस सेंटर चलाने का रास्ता साफ हो गया है. इस पर अब सिर्फ स्थायी समिति की मुहर लगना शेष है. स्थायी समिति की आगामी बैठक में इस पर चर्चा होगी.
– स्थायी समिति ने प्रशासन के पाले में डाल गेंद
ज्ञात हो कि किडनी की बीमारी से बाधित मरीजों को डायलिसिस के उपचार लेने पड़ते है. यह सुविधा सिर्फ निजि अस्पतालों में मिल जाती थी, जो काफी महंगी भी थी. इस वजह से महापालिका प्रशासन की ओर से विगत दो सालों से लायन्स क्लब ऑफ पुणे व मुकुंदनगर चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तरीके से कमला नेहरू अस्पताल में सिर्फ 400 रुपयों में यह सुविधा उपलब्ध कराई है. जिन लोगों के पास शहरी गरीब योजना का कार्ड हैं, ऐेसे मरीजों को यह सुविधा 200 रुपयों में उपलब्ध की जाती है. यह योजना शुरू करने के बाद अब तक इसका लाभ शहर के करीब 8 हजार लोगों को हुआ है. इसी तर्ज पर मित्रमंडल चौक स्थित महापालिका के हिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे अस्पताल में (लायन्स गोल अस्पताल) डायलिसिस सेंटर चलाने के लिए लायन्स क्लब ऑफ पुना नेत्र प्रतिष्ठान के साथ दस साल का करार करने की मांग नगरसेवकों द्वारा की गयी थी. भाजपा के नगरसेवक महेश लडकत व योगेश समेल ने इससे संबंधित प्रस्ताव स्थायी समिति के समक्ष रखा गया था. इस पर स्थायी समिति ने कोई निर्णय ना लेकर इसकी गेंद प्रशासन के पाले में डाली थी. इस पर हाल ही में महापालिका प्रशासन की ओर से सकारात्मक राय दे दी है. प्रशासन की राय के अनुसार डायलिसिस सेंटर चलाने के लिए लायन्स क्लब व पूना नेत्र प्रतिष्ठान के साथ दस साल का करार करे. इस प्रकल्प के लिए अस्पताल की 1500 वर्ग फीट जगह उपलब्ध करके दी जाए. साथ ही आवश्यक विशेषज्ञ, डाक्टर व कर्मी लायन्स क्लब की ओर से दिए जाए. अब इस पर राय पर स्थायी समिति की आगामी बैठक में चर्चा होगी.

Tags: डायलेसिस सुविधालायन्स क्लबहिंदू हृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे अस्पताल
Previous Post

पुणे : गुनमॉर्निंग के बाद अब ‘गुड ईविनिंग’ दस्ता!

Next Post

मैं गरीबी के कारण पढ़ नहीं सका : जैकी श्राफ की पीड़ा

Next Post
मैं गरीबी के कारण पढ़ नहीं सका : जैकी श्राफ की पीड़ा

मैं गरीबी के कारण पढ़ नहीं सका : जैकी श्राफ की पीड़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.