• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

धुलिया :जानिए किस तरह एक महिला और उसके बच्चे को प्रशासन ने पुचाया उसके घर

Tez Samachar by Tez Samachar
September 13, 2017
in Featured, खानदेश समाचार, धुले, नंदुरबार
0
धुलिया :जानिए किस तरह एक महिला और उसके बच्चे को प्रशासन ने पुचाया उसके घर

धुलिया(तेज़ समाचार प्रतिनिधि):महिला एवं बालविकास विभाग, जिला पुलिस प्रशासन प्रशासन धुलिया एवं नंदुरबार जिला अस्पताल प्रशासन द्वारा दिखाये गए समन्वय एवं सतर्कता के कारण उत्तर प्रदेश के अलाहाबाद (मैदुई) की निवासी महिला अपने बच्चे के साथ सुखरूप घर पहुंची है। शासकीय ममता महिला छात्रावास, धुलिया अधिक्षिका डा.वनिता सोनगत ने प्रसिद्धी के लिये पत्रक अनुसार यह जानकारी दी है। नवापुर के पुलिस निरीक्षक श्री पाटील को संगीता राजु दुबे (उम्र ३०), उसका बच्चा उज्वल दुबे (उम्र ४) रेलवे स्टेशन परिसर में घुमते हुए दिखाई दिये। उन्हे प्रथम वर्ग न्यायालय, नवापुर के आदेश अनुसार शासकीय ममता महिला छात्रावास धुलिया में १२ सितंबर को दाखिल किया गया।

महिला एवं बाल छात्रावास में दाखिल होने के बाद से उनके रिश्तेदारों की खोज की जा रही थी। इस महिला की मानसिक स्थिती खराब थी। जिसके कारण उस पर शसकीय अस्पताल, धुलिया एवं श्री भाऊसाहब हिरे शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवं सर्वोपचार अस्पताल में उपचार किये गए। तथा जिला पुलिस मुख्यालय धुलिया की ओरसे पुलिस संरक्षण दिया गया। इस महिला क ो बार-बार समुपदेशन भी किया गया। संगीता द्वारा बताये गए पते अनुसार इंटरनेट के माध्यम से संबंधित पुलिस स्टेशन से संपर्क साधा गया। पुलिस स्टेशन के माध्यम से संबंधित परिवार की खोज की गई। इसके बाद संगीता का परिवार उसे लेने जाने के लिये धुलिया में दाखिल हुआ। उन्हे जांच के लिये संबंधित पुलिस स्टेशन में भेजा गया। इसके अनुसार पुलिस निरीक्षक पाटील ने नवापुर के न्यायालय में अहवाल प्रस्तुत किया।

महिला एवं बच्चे के रिश्तेदारों की विस्तार से जांच कर प्रथम वर्ग न्यायालय, नवापूर के आदेश से संगीता एवं बच्चे को उसके परिवार के हवाले किया गया। इस समय डा.संगीता सोनगत के साथ वाहक के.आर.मगर, डी.सी.पवार, के.बी.लकारिया, पुलिस कॉन्स्टेबल मोनिका पाटील, योगेश सालवे आदि मौजुद थे। इस खोज के लिये जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी धुलिया, विधी सलाहकार एड.चौधरी का मार्गदर्शन मिला। तथा पुलिस निरीक्षक श्री पाटील सहित परीविक्षा अधिकारी एस.डी.परदेशी, यू.वी.शिरूडे, बी.एम.लोहार, आर.आर.वलवी, डी.एम.जावडेकर ने परिश्रम लिया।

Tags: #dhule news#khandesh news#khandesh samacharBhusawal newsjalgaon news
Previous Post

धुलिया: बढती चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने में पुलिस असमर्थ

Next Post

जयपुर से भागे प्रेमी पुणे में मिले

Next Post
जयपुर से भागे प्रेमी पुणे में मिले

जयपुर से भागे प्रेमी पुणे में मिले

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.