पुणे. पुणे-मुंबई द्रुतगति मार्ग पर सिंहगढ़ कॉलेज के सामने टेम्पो द्वारा कट मारने से हुई दुर्घटना में गंगाखेड परभणी के राष्ट्रवादी के विधायक मधुसूदन माणिकराव केंद्रे के दोनों हाथ फ्रैक्चर हो गए, जबकि उनका चालक माधव गणेश पवार मामूली रूप से घायल हो गया है. पवार की शिकायत पर लोनावला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. पवार के अनुसार वे मुंबई से पुणे की ओर आते समय सिंहगढ़ कॉलेज के सामने सब्जी से लदे एक टेम्पो ने उनकी कार को कट मारा. इससे पवार का संतुलन बिगड़ गया और कार आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई. पुलिस ने टेम्पो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

