• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

जल्द ही ऐसे कम होंगे डीजल-पेट्रोल के दाम

Tez Samachar by Tez Samachar
September 23, 2017
in Featured, देश
0
जल्द ही ऐसे कम होंगे डीजल-पेट्रोल के दाम

अहमदाबाद. पिछले काफी दिनों से डीजल-पेट्रोल के बढ़ने घटते दामों से आम नागरिक काफी परेशानी महसूस कर रहा है. हालांकि जब दाम कम होते है, तो कोई विपक्ष, कोई मीडिया किसी भी प्रकार की कोई चर्चा नहीं करता. हाल ही में बढ़ पेट्रोल डीजल और गैस के दामों को लेकर विपक्ष और सरकार की कुछ सहयोगी पार्टियों ने ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. लेकिन अब केन्द्र सरकार ने ईंधन के दामों को कम करने के लिए विचार करना शुरू कर दिया है.
केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि अमेरिका में आये तूफान की वजह से ईंधन के दाम में हाल में तेजी आयी. उन्होंने उम्मीद जतायी कि कीमतें अगले कुछ दिनों में कम होंगी. पेट्रोल-डीजल के बढ़ी कीमतों का आम लोगों और विपक्षी पार्टियों ने विरोध किया है.
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री प्रधान ने कहा, ‘‘हाल में ईंधन के दाम में तेजी आयी है. इसका कारण अमेरिका में आया तूफान है. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमतों में कमी आने के साथ यहां भी दाम नीचे आएंगे.’’ उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों में मूल्य में कमी आनी शुरू हो गई है. पेट्रोल और डीजल की कीमतें बाजार से जुड़ी हैं.
– GST के दायरे में लाने के प्रयास
पेट्रोलियम उत्पादों पर करों में कटौती की संभावना के बारे में पूछे जाने पर प्रधान ने कहा कि करों में कटौती नहीं की जा सकती क्योंकि बुनियादी ढांचा विकास और कल्याणकारी योजनाओं के लिये कोष की जरूरत है. उन्होंने यह उम्मीद जतायी कि पेट्रोलियम उत्पाद जल्दी ही जीएसटी के दायरे में आएंगे. प्रधान ने कहा, ‘‘हमने जीएसटी को लेकर सभी राज्यों के बीच सहमति बनायी. मुझे उम्मीद है कि पेट्रोलियम उत्पाद भी जल्दी ही जीएसटी के दायरे में आएंगे.’’

Tags: जल्द ही ऐसे कम होंगे डीजल-पेट्रोल के दामधर्मेन्द्र प्रधान
Previous Post

बिना स्क्रिप्ट पढ़े ही तब्बू ने साइन की ‘गोलमाल अगेन’

Next Post

पाक ने पैदा किए आतंकवादी : सुषमा स्वराज की पाक को लताड़

Next Post
पाक ने पैदा किए आतंकवादी : सुषमा स्वराज की पाक को लताड़

पाक ने पैदा किए आतंकवादी : सुषमा स्वराज की पाक को लताड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.