• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

‘ऑपरेशन अर्जुन’ से पस्त हुआ पाकिस्तान

Tez Samachar by Tez Samachar
September 27, 2017
in Featured, देश
0
‘ऑपरेशन अर्जुन’ से पस्त हुआ पाकिस्तान

जम्मू-कश्मीर. तमाम कोशिशों के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था. आए दिन सीजफायर, भारतीय सीमा से लगे गांवों पर गोलीबारी, सैनिकों पर फायरिंग कर पाकिस्तान हरकतें करता रहता है. लेकिन अब बीएसएफ ने भी पाकिस्तान का मूंहतोड़ जवाब देने के लिए ऑपरेशन अर्जुन शुरू कर दिया है. बताया जाता है कि हमारे सैनिक पाकिस्तान को उसी की भाषा में अब जवाब दे रहे हैं. इससे पाकिस्तान अब झुक गया है. सुना जा रहा है कि ऑपरेशन अर्जुन से परेशान पाकिस्तानी सेना ने फोन कर बीएसएफ को फायरिंग रोकने की गुजारिश की है.
– दो बार किया फोन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएसएफ की कार्रवाई के बाद पाक रेंजर्स पंजाब डीजी मेजर जनरल अजगर नवीद हायत खान ने बीएसएफ डायरेक्टर केके शर्मा से दो बार फोन पर बात की. बताया जाता है कि पाकिस्तान की ओर से सीमा पर फायरिंग रोकने की अपील की गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से पहला कॉल 22 सितंबर को आया था और दूसरा 25 सितंबर को.
– ये है बीएसएफ का ‘ऑपरेशन अर्जुन’
दरअसल पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान ने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के घरों और खेतों पर फायरिंग की और गोले दागे. इतना ही नहीं पिछले महीने भारतीय जवानों को मारने, ग्रामीणों पर फायरिंग और गांवों में गोलाबारी करने के लिए पाक ने स्नाइपर्स का इस्तेमाल किया था. जिसके बाद बीएसएफ ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया. इसके लिए बीएसएफ ने ‘ऑपरेशन अर्जुन’ शुरू किया है.

Tags: ...अब बस भी करो‘ऑपरेशन अर्जुन’ से पस्त हुआ पाकिस्तान
Previous Post

महिला IPS अपर्णा भारद्वाज ने फतह किया माउंट मकालू

Next Post

भारतीय सेना ने म्यांमार में विद्रोहियों को कुचला

Next Post
भारतीय सेना ने म्यांमार में विद्रोहियों को कुचला

भारतीय सेना ने म्यांमार में विद्रोहियों को कुचला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.