• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

काल बन कर पूरे परिवार को निगल गया कोरोना

Tez Samachar by Tez Samachar
April 24, 2021
in Featured, प्रदेश
0
काल बन कर पूरे परिवार को निगल गया कोरोना
पुणे  (तेज समाचार डेस्क)। महामारी कोरोना वायरस का कहर पिछले कई महीनों से जारी है। इससे सर्वाधिक प्रभावित पुणे में यह बीमारी पूरा का पूरा परिवार निगल रही है। काल बनकर आए कोरोना वायरस ने महज 8 दिनों में ही एक पूरा परिवार उजाड़ दिया। इन 8 दिनों में परिवार के 5 लोग जान गंवा चुके हैं। पीड़ितों में माता-पिता, पति-पत्नी और छोटा भाई शामिल है। वहीं पुणे मनपा के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी समेत उसके परिवार के 5 सदस्यों की मौत से पूरा परिवार उजड़ गया है।
बताया जा रहा है कि 8 दिन में परिवार के पांच लोगों की मौत के मामले में सबसे पहले कोरोना का संक्रमण बड़े भाई को हुआ था, जिसके बाद उसकी हालत काफी ज्यादा खराब होती चली गई। बड़े भाई से यह संक्रमण उसके माता-पिता को मिला और बाद में उसकी पत्नी और छोटे भाई भी इस संक्रमण की चपेट में आ चुके थे। सभी पांचों परिवार वालों का इलाज पुणे के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा था, लेकिन एक-एक कर सभी की सांसे थमने लगी और 8 दिनों में ही पूरा परिवार खत्म हो गया। इस दुखद घटना में दो बुजुर्ग शामिल हैं।
डॉक्टर का कहना है कि, कोरोना का कहर इतना ज्यादा था और संक्रमण इतना ज्यादा शरीर में फैल चुका था कि 8 दिन में पूरे परिवार के 5 लोगों की मौत 8 दिन के अंदर हो गई। यहां पुणे मनपा के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत श्यामसुंदर लक्ष्मण कुचेकर और उनकी पत्नी, भाई और माता पिता भी महामारी की चपेट में गए। एक एक कर उनके पिता लक्ष्मण कुचेकर, मां सुमन कुचेकर, भाई विजय लक्ष्मण कुचेकर और पत्नी अश्विनी कुचेकर की मौत हो गई। इनमें से श्यामसुंदर और उनके भाई विजयकुमार की मौत 22 अप्रैल को एक ही दिन में हुई है। 16 अप्रैल को उनकी मां और 9 अप्रैल को उनके पिता की मौत हुई। इसके साथ उनकी पत्नी अश्विनी कुचेकर की भी मौत हो गई। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से शोक जताया जा रहा है।
Previous Post

ऑक्सीजन उत्पादन शुरू करें चीनी मिल : शरद पवार

Next Post

कोविड संकट में नायक बने नवीन पटनायक

Next Post
कोविड संकट में नायक बने नवीन पटनायक

कोविड संकट में नायक बने नवीन पटनायक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.