जलगाँव(तेज़ समाचार प्रतिनिधि ):१२५३३ अप लखनऊ-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस में विस्फोटक होने की जानकारी केवल अफवा साबित हुई हैं। मुंबई शहर पुलिस को अज्ञात व्यक्ती ने मोबाईल के द्वारा जानकारी देने के बाद बुधवार को सभी ओर अलर्ट जारी किया गया। खंडवा में बुधवार की सुबह ११.१५ बजे के करीब पुष्पक आने के बाद आऊटवर पर ही गाडी की जांच की गई। सूत्रों के जानकारी के अनुसार गार्ड के डिब्बे में विस्फोटको की यातायात करने की जानकारी रेल सुरक्षा बल को मिली थी। लेकिन प्रत्यक्ष में जांच में कुछ भी नहीं मिला हैं।

भुसावल में यहं गाडी १२.१५ बजे दाखिल होनेवाली थी। रेल स्टेशन पर उसके फिर से १० मिनिट का थांबा होने से यात्रीयों की सुरक्षा के दृष्टी से जलगांव का श्वान दस्ता सहित भुसावल रेल सुरक्षा बल के द्वारा जांच किया गया। ऐसी जानकारी रेल स्थानक निरिक्षक व्ही.के.लांजीवार ने दी हैं। कोई जानबुझकर परेशान करने की हेतू से फोन किया होगा। ऐसी बात कही जा रही हैं।

