नई दिल्ली(तेज़ समाचार प्रतिनिधि):भारतीय रेलवे लंबी दुरी की ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने पर काम कर रहा है।यानि सब कुछ ठीक रहा तो नवंबर तक ट्रेनों की स्पीड में बढ़ोत्तरी की जाएगी।वहीं नई समय सारिणी भी नवंबर में उसी समय के मुताबिक अपडेट की जाएगी।स्टेशनों पर ट्रेनों के रुकने के समय में भी कमी लाई जाएगी।
चुनौती ये है कि ठंड के साथ ही कोहरे में ट्रेनों का संचालन समय पर करना रेलवे के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।इसके अलावा भी जल्द कुछ और ठोस कदम रेलमंत्रालय की तरफ से उठाए जा सकते हैं।जिनकी घोषणा आगामी दिनों में हो सकती है।
दरअसल जब से पीयूष गोयल रेलमंत्री बने हैं, लोगों की शिकायत रहती है कि आप बुलेट ट्रेन की बात करते हैं लेकिन हमारी ट्रेनें समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाती है।इसी को ध्यान में रखकर रेलमंत्री ने रेलमंत्रालय को इस दिशा में काम करने का निर्देश दिया है।जिससे लोग समय से या कम समय में अपने गंतव्य तक पहुंचे।

