• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

बुलढाणा:कृषि मंत्री फुंडकर को किसानों ने दिखाए काले झंडे

Tez Samachar by Tez Samachar
October 22, 2017
in Featured, प्रदेश
0
बुलढाणा:कृषि मंत्री फुंडकर को किसानों ने दिखाए काले झंडे

बुलढाणा (तेज़ समाचार प्रतिनिधि):महाराष्ट्र को प्रगति की ओर ले जाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर से मुंबई तक समृद्धी महामार्ग के निर्माण का निर्णय लिया है। इस महामार्ग के निर्माण के लिए किसानों की हजारों हेक्टर उपजाऊ जमीन जा रही है जिसका विरोध किसानों द्वारा चल रहा है। बुलढाणा जिले के निवासियों ने राज्य के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर को आज उनके ही जिले में काले झंडे दिखा कर इस महामार्ग का विरोध जताया।

कार्यक्रम में पहुंचने के लिए पांडुरंग फुंडकर अपने वाहन से कार्यक्रम स्थल की ओर जा रहे थे कि बीच रास्ते में कुछ किसानों ने समृद्धी महामार्ग का विरोध दर्शाते हुए कृषि मंत्री फुंडकर को काले झंडे दिखाए।  किसानों का कहना है कि वे अपनी जमीन समृद्धी महामार्ग के लिए नहीं देना चाहते हैं। बता दें कि कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर बुलढाणा जिले के खामगांव शहर के निवासी हैं और अपने ही जिले में उन्हें काले झंडे दिखाए जाने के बाद राजकीय क्षेत्र में खलबली मची हुई है।

आपको बता दे:

​महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से उपराजधानी नागपुर का अंतर कम करने तथा इस सफर को सुविधाजनक और कम समय में तय करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समृद्धि महामार्ग बनाए जाने की घोषणा की है। यह महामार्ग कई जिलों से होकर गुजरेगा। इस मार्ग के निर्माण में बहुत से किसानों की उपजाऊ जमीन सरकार द्वारा बाजार भाव मूल्य से खरीदी जा रही है, किंतु इस महामार्ग का कुछ किसान विरोध कर रहे हैं। ​आज 22 अक्तुबर को बुलढाणा जिले की मेहकर तहसील अंतर्गत के ग्राम बेलगांव में राज्य के कृषि मंत्री व बुलढाणा के पालक मंत्री पांडुरंग फुंडकर का एक कार्यक्रम रखा गया था।

Tags: बुलढाणा जिला महाराष्ट्र मुंबई- नागपुर समृद्धि महामार्ग
Previous Post

ST हड़ताल : 5 करोड़ के नुकसान का जिम्मेदार कौन?

Next Post

पुणे में ढाई साल की बच्ची को अगवा कर की हत्या

Next Post
पुणे में ढाई साल की बच्ची को अगवा कर की हत्या

पुणे में ढाई साल की बच्ची को अगवा कर की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.