• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

28 से खुलेंगे महाकाल के पट, इन नियमों के साथ होंगे दर्शन

राजीव राय by राजीव राय
June 17, 2021
in Featured
0
ujjain
उज्जैन  (तेज समाचार डेस्क): कोरोना प्रोटोकॉल के तहत मंदिर में दर्शनार्थियों के लिए महाकाल के पट खुल जाएंगे। दर्शन को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है और इसी के तहत श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश मिलेगा। कोरोना की दूसरी लहर के चलते मार्च माह में महाकाल मंदिर उज्जैन में दर्शनों पर रोक लगा दी गई थी। इस रोक के तहत मंदिर में केवल पुजारी पूजा अर्चना कर रहे थे और आम श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी थी। जैसे-जैसे कोरोना का कहर खत्म होता जा रहा है और उज्जैन में कोरोना लगभग समाप्त होने की स्थिति में है, इसलिए मंदिर प्रशासन ने निर्णय लिया है कि श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए महाकाल के पट 28 जून से खोल दिए जाएं। दर्शनों की नई व्यवस्था अब केवल ऑनलाइन स्लॉट की बुकिंग के माध्यम से ही हो सकेगी।
दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालुओं को अपना वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट दिखाना होगा और यदि उसने वैक्सीनेशन नहीं कराया है तो ऐसी स्थिति में उसे 24 से 48 घंटे पहले की RTPCR रिपोर्ट दिखानी होगी। एक समय में मंदिर में 6 से अधिक लोग दर्शन नहीं कर सकेंगे, इसकी व्यवस्था भी की गई है। मंदिर में दर्शन करने वाले सभी श्रद्धालुओं को मास्क लगाना आवश्यक होगा और उसके साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग की पाबंदी भी लागू रहेगी। मंदिर प्रशासन भी इस बात के पुख्ता इंतजाम करेगा कि किसी भी तरह से कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन नहीं हो पाए। साथ ही मंदिर परिसर में सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था भी मंदिर प्रशासन का दायित्व होगा। यदि किसी भी तरह से कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का उल्लंघन किया जाता है तो उसकी सारी जिम्मेदारी मंदिर प्रशासन की होगी, यह भी बात साफ कर दी गई है।
कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले श्रद्धालुओं पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि उज्जैन में कोरोना की दूसरी लहर का प्रकोप लगभग खत्म होने को है और गुरुवार को यहां केवल 5 कोरोना संक्रमित मिले। सुखद बात यह है कि किसी की भी जान कोरोना के चलते नहीं गई। अब जिले में 151 कोरोना एक्टिव मरीज बचे हैं।
Previous Post

धुलिया: राजनीतिक आरक्षण के लिए ओबीसी समुदाय उत्तरा सड़क पर, आगरा मुंबई महामार्ग किया जाम

Next Post

दिल्ली हिंसा मामला : कोर्ट ने 3 छात्र एक्टिविस्ट को रिहा करने का आदेश दिया

Next Post
दिल्ली हिंसा मामला : कोर्ट ने 3 छात्र एक्टिविस्ट को रिहा करने का आदेश दिया

दिल्ली हिंसा मामला : कोर्ट ने 3 छात्र एक्टिविस्ट को रिहा करने का आदेश दिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.