• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

राष्ट्रपति ने सद्गुरु कबीर महोत्सव को संबोधित किया 

Tez Samachar by Tez Samachar
November 10, 2017
in Featured, देश
0
राष्ट्रपति ने सद्गुरु कबीर महोत्सव को संबोधित किया 

File Image

भोपाल(तेज समाचार प्रतिनिधि):राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद ने आज (10 नवंबर, 2017) भोपाल में सद्गुरु कबीर महोत्सव को संबोधित किया।

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में ‘राष्ट्रीय कबीर सम्मान’ गठित करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस सम्मान से उन कवियों को प्रोत्साहन मिलता है, जिन्होंने संत कबीर की परंपरा को आगे बढ़ाया। उन्होंने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और उनके योगदान की सराहना की।

राष्ट्रपति ने कहा कि सद्गुरु कबीर केवल महान आध्यात्मिक नेता ही नहीं थे, बल्कि समाज सुधारक भी थे। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष किया और इन कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रयास भी किया। राष्ट्रपति ने कहा कि संत कबीर द्वारा दिखाए गए समानता और सद्भाव के रास्ते हमारे समाज के लिए प्रेरणा हैं।

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर ‘मध्य प्रदेश में कबीर’ पुस्तक की पहली प्रति प्राप्त की।

राष्ट्रपति ने बाद में भोपाल में रानी झांसी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति कल अमरकंटक में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्व विद्यालय के दूसरे दीक्षान्त समारोह को संबोधित करेंगे।

“तेज़ समाचार “ को और तेज़ बनाने के लिए पोस्ट को LIKE & SHARE जरुर करे

Tags: राष्ट्रपति ने सद्गुरु कबीर महोत्सव को संबोधित किया
Previous Post

हिमाचल विस चुनाव : 101 वर्ष की उम्र में डाला 29वीं बार वोट

Next Post

सख्ती से निपटा जाएगा जो नहीं रखेंगे ‘महिलाओं के प्रति सम्मान’

Next Post
सख्ती से निपटा जाएगा जो नहीं रखेंगे ‘महिलाओं के प्रति सम्मान’

सख्ती से निपटा जाएगा जो नहीं रखेंगे 'महिलाओं के प्रति सम्मान’

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.