• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

ब्लैकमेल कर 14 साल की नाबालिग से सामूहित बलात्कार

घरवालों को जान से मारने की धमकी दे कर किया था दुष्कर्म और बनाया था वीडिया

Tez Samachar by Tez Samachar
August 28, 2021
in Featured, प्रदेश
0
ब्लैकमेल कर 14 साल की नाबालिग से सामूहित बलात्कार
पिंपरी (तेज समाचार डेस्क)। अश्लील वीडियो वायरल करने और घरवालों को जान से मारने की धमकी देकर एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ तीन किशोर उम्र के लड़कों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने की सनसनीखेज वारदात पिंपरी चिंचवड़ के चिंचवड़ में सामने आई है। इस बारे पीड़ित किशोरी की मां ने शिकायत दर्ज कराई है। इसके अनुसार चिंचवड़ पुलिस ने तीनों लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी खोजबीन शुरू कर दी है। तीनों लड़कों के खिलाफ कई गंभीर स्वरूप के आपराधिक मामले दर्ज रहने की जानकारी सामने आई है।
चिंचवड़ पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक (क्राइम) विश्वजीत खुले से मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात जून 2020 से 24 अगस्त 2021 के बीच आरोपियों में से एक आरोपी के घर के पास की गली और एक निर्माणाधीन इमारत में हुई है। इनमें से एक आरोपी ने पीड़ित लड़की को उसके घरवालों को जान से मारने और शारीरिक संबंध बनाने के दौरान बनाये गए वीडियो की क्लिप वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ उसके साथियों ने भी पीड़िता निर्माणाधीन इमारत की पार्किंग में बुलवाकर उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया।
इस बारे में पीड़ित लड़की के घरवालों को पता चला तब उसकी मां और वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए घबरा रहे थे, क्योंकि तीनों आरोपी शातिर बदमाश हैं। हालांकि जब पुलिस ने उन्हें भरोसे में लिया तब उन्होंने पूरी आपबीती बताई और शिकायत दर्ज कराई। इसके अनुसार पुलिस ने तीनों लड़कों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। फिलहाल इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। तीनो आरोपियों के खिलाफ पुलिस में हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट, मारपीट जैसे कई मामले दर्ज रहने की जानकारी भी सामने आयी है।
Previous Post

पुणे : निजी साहूकार के घर से राइफल, कारतूस सहित नोट गिनने की मशीन जब्त

Next Post

जामनेर भवानी घाटी संरक्षित वनक्षेत्र मे कांटे जा रहे है अतिरिक्त पेड़ ? जांच की मांग

Next Post
bhusawal gujrat National_Highway_

जामनेर भवानी घाटी संरक्षित वनक्षेत्र मे कांटे जा रहे है अतिरिक्त पेड़ ? जांच की मांग

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.