• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

स्वदेश लौटने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत

दो देशों के साथ कई ऐतिहासिक समझौतों पर किए हस्ताक्षर

Tez Samachar by Tez Samachar
March 23, 2024
in Featured, देश
0
स्वदेश लौटने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत

नई दिल्ली : – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका और मिस्र की अपनी छह दिवसीय यात्रा समाप्त करने के बाद दिल्ली पहुंचे।  पालम हवाईअड्डे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा, विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और पार्टी के अन्य सांसदों ने श्री मोदी का स्वागत किया।

20 जून को अमेरिका की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूयॉर्क में 21 जून को 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम का नेतृत्व किया। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो देशों के साथ कई ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं।

वाशिंगटन डीसी में, राष्ट्रपति जो बाइडेन ने श्री मोदी का व्हाइट हाउस में रेड कार्पेट पर स्वागत किया। दोनों नेताओं ने ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अमरीकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। राष्ट्रपति बाइडेन ने प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में व्हाइट हाउस में एक राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया। इस यात्रा में रक्षा, अंतरिक्ष और व्यापार जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए कई प्रमुख समझौते हुए। एफ414 विमान इंजन के संयुक्त उत्पादन के लिए एचएएल और जीई के बीच समझौता पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा की प्रमुख उपलब्धियों में से एक था।

प्रधानमंत्री अमेरिका की अपनी ऐतिहासिक राजकीय यात्रा समाप्त करने के बाद 24 जून को काहिरा पहुंचे, जहां हवाई अड्डे पर मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मेदबाउली ने उनका स्वागत किया।

अपनी मिस्र यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्र की राजधानी काहिरा में द्विपक्षीय वार्ता के लिए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, संस्कृति और आम जनता के आपसी सम्पर्क सहित दोनों देशों के बीच साझेदारी को और सुदृढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने भारत-मिस्र संबंधों की सम्रगता से समीक्षा की और आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को और बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

राष्ट्रपति सिसी ने प्रधानमंत्री मोदी को मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ से भी सम्मानित किया। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि वह ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ को बड़ी विनम्रता के साथ स्वीकार करते हैं।

यह 13वां ऐसा सर्वोच्च राजकीय सम्मान है जो दुनिया भर के विभिन्न देशों ने श्री मोदी को प्रदान किया है। अपनी मिस्र यात्रा से पहले, प्रधान मंत्री ने अमरीका की अपनी पहली राजकीय यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की।

micah parsons jersey
fsu football jersey
OSU Jerseys
Iowa State Football Uniforms
custom football jerseys
OSU Jerseys
fsu football jersey
Iowa State Football Uniforms
brock bowers jersey
micah parsons jersey
custom football jerseys
custom made football jerseys
49ers jersey
Florida state seminars jerseys
detroit lions jersey

 

Tags: americaGrand receptionprime minister modi
Previous Post

ओडिसा में बालेश्‍वर रेल दुर्घटना में राहत कार्य जारी

Next Post

बेस्ट सेलर बन रही दिगंबर दराडे की किताब ‘ऋषि सुनक’

Next Post
बेस्ट सेलर बन रही दिगंबर दराडे की किताब ‘ऋषि सुनक’

बेस्ट सेलर बन रही दिगंबर दराडे की किताब 'ऋषि सुनक'

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.