• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

भाजपा को गठबंधन तोड़ने की दी चुनौती, हम दिखायेंगे सर्जिकल स्ट्राइक

Tez Samachar by Tez Samachar
October 12, 2016
in प्रदेश
0

मुंबई – शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने नियंत्रण रेखा पार करके हाल में किये गये लक्षित हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की है लेकिन उन्होंने भाजपा को मुंबई के महत्वपूर्ण महानगर पालिका चुनावों से पहले सत्तारूढ़ गठबंधन तोड़ने की चुनौती दी। उन्होंने मध्य मुंबई के शिवाजी पार्क में शिवसेना की 50वीं वार्षिक दशहरा रैली के मौके पर मंगलवार को कहा, ‘‘भाजपा से कोई भी खड़ा होकर अलग होकर चुनाव लड़ने की बात करता है। पहले मुख्यमंत्री को फैसला करना चाहिए कि नेता कौन है। हमारी पीठ पर चाकू मत मारिए। सामने से आकर लड़िए। अगर आपमें साहस है तो अलग होकर चुनाव लड़िए।’’   ठाकरे ने कहा, ‘‘गठबंधन तोड़िए और हम आपको अपना लक्षित हमला दिखाएंगे।’’ ठाकरे ने यह टिप्पणी भाजपा सांसद किरीट सोमैया के उस हालिया बयान पर की जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा अगले वर्ष होने वाले बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव अकेले लड़ने की तैयारी में है। उन्होंने कहा, ‘‘मुंबई महानगर पालिका में किसी भी को हमारा सामना करने दीजिए। हम उन्हें दिखाएंगे कि मुंबई शिवसेना की है और शिवसेना मुंबई की।’’ शिवसेना नेता ने कहा, ‘‘मुंबईकरों से हमारा संबंध खून का है। हम आपके (भाजपा) पीछे भीख का कटोरा लेकर नहीं आएंगे।’’ उन्होंने लोगों से कहा, ‘‘अब से आप (शिवसेना कार्यकर्ता) गठबंधन की मत सोचिए। हम उस पर फैसला करेंगे, वह चाहे जो भी हो।’’ ठाकरे ने कहा कि मोदी मर्द की तरह पाकिस्तान से लड़े। उन्होंने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री को लक्षित हमले के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘हमले के बाद, मैंने मोदी को फोन किया और उनसे कहा कि नरेंद्र भाई, यह वह नरेंद्र भाई हैं जिसे हम प्रधानमंत्री के रूप में चाहते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मोदी को अब ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए जिससे केवल पीओके नहीं बल्कि पूरा पाकिस्तान भारत का हिस्सा जाना जाए।’’ ठाकरे ने कहा कि हमारी सेना में इतनी क्षमता है।

Previous Post

लखनऊ के ऐशबाग रामलीला मैदान में दुशहरा महोत्सव में प्रधानमंत्री द्वारा दिए गये भाषण का मूल

Next Post

कार का रखरखाव संभव नहीं, दीपा लौटाएँगी बी.एम्.डब्लू कार

Next Post

कार का रखरखाव संभव नहीं, दीपा लौटाएँगी बी.एम्.डब्लू कार

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.