• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

डूडल बना कर गूगल ने दी डॉ. रुखमाबाई राउत को श्रद्धांजलि

Tez Samachar by Tez Samachar
November 22, 2017
in Featured, देश
0
डूडल बना कर गूगल ने दी डॉ. रुखमाबाई राउत को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली. देश की पहली महिला डॉक्टर रुखमाबाई राउत के 153वें जन्मदिन पर गूगल ने अपने डूडल पर स्थान पर देकर सम्मान दिया है. डॉ. रुखमाबाई अंग्रेजों के शासन काल में प्रैक्टिस करने वाली पहली भारतीय महिला थी. उन्होंने उस समय बाल विवाह की कुप्रथा के खिलाफ आवाज उठाई थी.
डूडल में रुखमाबाई की आकर्षक रंगीन तस्वीर लगाई गई हैं और उनके गले में आला लटका है. इसमें अस्पताल का एक दृश्य दिखाया गया है जिसमें नर्स बिस्तर पर लेटी महिला मरीजों का इलाज कर रही हैं. सुतार समुदाय के जनार्दन पांडुरंग के घर में 22 नवंबर 1864 को जन्मीं रुखमाबाई की 11 साल की आयु में बगैर उनकी मर्जी के 19 वर्ष के दादाजी भीकाजी के साथ शादी कर दी गई थी.
जब रुखमाबाई ने दादाजी के साथ जाने से मना किया, तो यह मामला वर्ष 1885 में अदालत में गया. रुखमाबाई को अपने पति के साथ जाने या छह महीने की जेल की सजा काटने का आदेश सुनाया गया. उस समय उन्होंने बहादुरी के साथ कहा कि वह जेल की सजा काटेंगी.
इस मामले को लेकर उस समय अखबारों में कई लेख छपे. अदालत में मुकदमेबाजी के बाद रुखमाबाई ने महारानी विक्टोरिया को पत्र लिखा, जिन्होंने अदालत के आदेश को पलट दिया और शादी को भंग कर दिया.
इस मामले पर हुई चर्चा ने ‘सहमति आयु अधिनियम, 1891’ पारित करने में मदद की जिसमें ब्रिटिश शासन में बाल विवाह पर रोक लगी.
जब रुखमाबाई ने चिकित्सा की पढ़ाई करने की इच्छा जताई, तो इंग्लैंड में लंदन स्कूल ऑफ मेडिसिन में उनकी पढ़ाई और यात्रा के लिए फंड जुटाया गया. वह योग्यता प्राप्त फिजिशियन के तौर पर भारत लौटी और कई वर्षों तक महिलाओं के अस्पतालों में अपनी सेवाएं दी. 25 सितंबर 1955 को रुखमाबाई ने अंतिम सांस ली.

Tags: डूडल बना कर गूगल ने दी डॉ. रुखमाबाई राउत को श्रद्धांजलि
Previous Post

अब स्कूलों में पढ़ाया जाएगा रानी पद्मावती का इतिहास

Next Post

रास्ता भटक गई स्वाभिमानी एक्सप्रेस, महाराष्ट्र की बजाय पहुंच गई मध्यप्रदेश

Next Post
रास्ता भटक गई स्वाभिमानी एक्सप्रेस, महाराष्ट्र की बजाय पहुंच गई मध्यप्रदेश

रास्ता भटक गई स्वाभिमानी एक्सप्रेस, महाराष्ट्र की बजाय पहुंच गई मध्यप्रदेश

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.